देसाईगंज पंचायत समिति (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

अब पंचायत समितियों में भी महिला राज, गड़चिरोली की 12 में से 7 में बनेंगी सभापति

Gadchiroli News: गड़चिरोली की 12 पंचायत समितियों में सभापति पद के आरक्षण ड्रा में 7 स्थान महिलाओं को मिले। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में अब महिला नेतृत्व का दबदबा दिखेगा।

आकाश मसने

Gadchiroli Panchayat Samiti Reservation: पिछले कुछ वर्षों की अवधि से स्थानीय स्वराज्य संस्था में पदाधिकारी नहीं होने के कारण प्रशासक राज चल रहा था। इधर चुनाव प्रक्रिया में विलंब होने के कारण राजनीतिक दल और इच्छुक उम्मीदवारों में निराशा छाई हुई थी। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव के लिए आरक्षण का ड्रा निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

इस बीच हाल ही में घोषित हुए जिला परिषद और नगर परिषद, नगर पंचायत के आरक्षण ड्रा में सर्वाधिक जगहों पर महिलाओं को स्थान मिला है। ऐसे में शुक्रवार को गड़चिरोली जिले की 12 तहसीलों की 12 पंचायत समितियों के सभापति पद के लिए आरक्षण का ड्रा निकाला गया। जिसमें सर्वाधिक जगहों पर सभापति पद के लिए महिलाओं को मौका मिला है।

12 जगहों में से करीब 7 जगहों पर महिलाओं को स्थान मिलने से दिग्गजों का भ्रम निराश हुआ है। वहीं जिला परिषद और नगर परिषद की तरह पंचायत समितियों में भी महिला राज देखने को मिलेगा।

गड़चिरोली जिले में गड़चिरोली, चामोर्शी, मुलचेरा, अहेरी, भामरागड़, सिरोंचा, एटापल्ली, धानोरा, कोरची, कुरखेड़ा, देसाईगंज और आरमोरी तहसील के पंचायत समिति सभापति पद के लिए आरक्षण का ड्रा निकाला गया। जिनमें गड़चिरोली, चामोर्शी, मुलचेरा, कोरची, एटापल्ली, अहेरी और सिरोंचा तहसील में महिलाओं को मौका मिला है।

आरक्षण ड्रा को लेकर कहीं खुशी, कहीं गम

पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में चुनाव नहीं हो रहे थे। जिसके कारण राजनीतिक दलों में नाराजगी थी। लेकिन स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों में उत्साह निर्माण हो गया है।

संस्थाओं के आरक्षण ड्रा को लेकर जिले में कहीं गम, कहीं खुशी की स्थिति दिखाई दे रही है। क्योंकि जो इच्छुक जिस जगह पर चुनाव लड़ना चाहता था, उसे वह जगह नहीं मिल पायी है। वहीं दूसरी ओर अनेक जगहों पर नये चेहरों को मौका मिलने से अनेकों में खुशी दिखाई दे रही है।

पंचायत समिति के सभापति की आरक्षण लिस्ट

पंचायत समिति सभापति के लिए आरक्षित सीट
गड़चिरोली ओबीसी (महिला)
चामोर्शी अनुसूचित जनजाति (महिला)
मुलचेरा अनुसूचित जाति (महिला)
देसाईगंज ओबीसी
आरमोरी ओबीसी
कोरची अनुसूचित जनजाति (महिला)
कुरखेड़ा अनुसूचित जनजाति
धानोरा अनुसूचित जनजाति
एटापल्ली अनुसूचित जनजाति (महिला)
भामरागड़ अनुसूचित जनजाति
अहेरी अनुसूचित जनजाति (महिला)
सिरोंचा अनुसूचित जनजाति (महिला)

उम्मीदवारों की खोज में जुटे राजनीतिक दल

जिला परिषद और नगर परिषद के बाद अब पंचायत समितियों के सभापति पद के लिए आरक्षण का ड्रा निकाला गया है। विशेषत: इस बार स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिला वर्ग को सर्वाधिक जगह पर स्थान मिला है।

आरक्षण ड्रा के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने से दिग्गजों का भ्रम निराश होने के कारण राजनीतिक दल उम्मीदवारों के खोज में जुट गये है। वहीं दूसरी ओर अनेक इच्छुक सीट पाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर दे रहे है।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त