गड़चिरोली हत्या मामला( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

जिसने उंगली पकड़ चलना सिखाया, उसी पिता की कुल्हाड़ी से हत्या; गड़चिरोली में बेटे की दरिंदगी

Gadchiroli Murder Case: गड़चिरोली के आरमोरी में बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अंकिता पटेल

Gadchiroli Armori Crime News: गड़चिरोली जिस पिता ने बचपन में अपनी उंगली थामकर चलना सिखाया और मेहनत, मजदूरी कर बेटे को अपने पैरों पर खड़ा किया। उसी पिता के लिए उसका इकलौता बेटा ही काल बन गया।

घटना रविवार को आरमोरीमें उजागर हुई। बताया जा रहा है कि निजी कारण के चलते एक बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस घटना से आरमोरी तहसील समेत जिले में खलबली मच गई।

मृतक व्यक्ति का नाम आरमोरी शहर के ताडुरवारनगर निवासी देवाजी आडकु धकाते (65) होकर आरोपी बेटे का नाम योगेश देवा धकाते (25) है। पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, देवा धकाते को पांच बेटियां और योगेश इकलौता बेटा है। देवा की सभी बेटियों का विवाह हो चुका है। वहीं वर्ष भर पहले देवा ने अपने बेटे योगेश का भी विवाह किया।

योगेश पत्नी के साथ अपने माता-पिता के साथ रहकर ईंट भट्टी में पिता के साथ काम रहा था। देवा धकाते का पालोरा गांव समीपस्थ ईट भट्टी का व्यवसाय होकर दोनों पिता-पुत्र प्रतिदिन सुबह ईंट भट्टी पर जाकर शाम के समय वापस घर लौटते थे।

ऐसे में देवा योगेश की पत्नी पर हमेशा गुस्सा कर रहे थे। वहीं गर्भवती होने के बाद भी उसे काम बता रहे थे। यह बात योगेश को बर्दाश्त नहीं हुई। और उसने पिता का षडयंत्र रचा।

आरोपी को 17 तक पीसीआर

अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे की आरमोरी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी की 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की अधिक जाच आरमोरी पुलिस थाने के थानेदार कैलाश गवते कर रहे है,

बेटी ने मोबाइल पर सुनी चीख-पुकार

रविवार को शाम के समय पिता ईंट भट्टी से निकलने के पहले ही योगेश घर की और निकला। लेकिन वह पोलोरा गांव के सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठा था। शाम 7:30 बजे के दौरान देवाजी मोबाइल पर अपनी बेटी के साथ बातचीत करते हुए आ रहा था। इस बीच देवाजी दिखाई देते ही योगेश ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। पिता के चिल्लाने की आवाज बेटी ने मोबाइल पर सुन लगी। लेकिन अचानक संवाद बंद हो गया। जिससे कुछ विपरित घटना घटने का संदेह होने पर उसने तत्काल पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी।

बेटे की संदेहास्पद हलचल, फिर गिरफ्तारी

योगेश पिता की हत्या करने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी को धो कर घर पहुंच गया। इसके बाद वह मां, चचेरा भाई और पड़ोसियों के साथ मिलकर पिता को खोजने के लिए निकला, आखिरकार पालोरा मार्ग पर देवा का शव मिला। जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआत में बाध ने देवा का शिकार करने की चर्चा थी।

लेकिन आरमोरी पुलिस थाने के थानेदार कैलाश मवते अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें योगेश की हलचल सदेहास्पद दिखाई दी। शुरुआत में पुलिस ने उसे पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया, जहां योगेश ने पिता की हत्या करने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना