डा. कोरेटी कमलेश की सेहत जानी (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

फूड पॉइजनिंग: भामरागढ़ में भर्ती सभी छात्रों को मिली अस्पताल से छुट्टी, नागपुर एम्स में एक का इलाज जारी

Laheri Ashramshala Food Poisoning: भामरागढ़ और अहेरी के अस्पतालों से विषबाधा का शिकार सभी छात्र डिस्चार्ज। नागपुर एम्स में भर्ती कमलेश पुंगाटी की सेहत पर नजर। विधायक मिलिंद नरोटे का दौरा।

प्रिया जैस

Bhamragarh Hospital: चार दिन पहले भामरागड़ तहसील के लाहेरी गांव के आश्रमशाला में भोजन करने के बाद करीब 104 छात्रों को विषबाधा हुई थी। जिससे छात्रों को अनेक अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से भामरागड़ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती 18 छात्रों को अस्पताल प्रबंधन ने डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं अहेरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती छात्रा को भी छुट्टी दी गई है। लेकिन नागपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कमलेश पुंगाटी नामक छात्र का उपचार चल रहा है। चार दिन पहले लाहेरी आश्रमशाला में सुबह का भोजन करने के बाद छात्रों को विषबाधा होकर एक-एक कर करीब 104 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी।

नागपुर में भी चल रहा इलाज

जिससे कुछ छात्रों को लाहेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुछ छात्रों को भामरागड़ के ग्रामीण अस्पताल में तो दो छात्रों को अहेरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहेरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कमलेश पुंगाटी नामक छात्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया था।

इधर भामरागड़ के अस्पताल में भर्ती 51 छात्रों में 45 छात्रों को डिस्चार्ज कर 6 छात्रों का उपचार चल रहा था कि, दूसरे दिन डिस्जार्च हुए 11 छात्रों की तबीयत दोबारा बिगड़ने के कारण उन्हें भामरागड़ लाया गया। ऐसे में शुक्रवार को गड़चिरोली विस क्षेत्र के विधायक डा. मिलिंद नरोटे लाहेरी आश्रमशाला में पहुंचकर जायजा लेने पर उन्हें अनेक समस्याएं दिखाई दी थी।

जिससे उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी दिखाते हुए तत्काल उपाययोजना करने का निर्देश दिया। ऐसे में भामरागड़ में भर्ती सभी छात्रों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं अहेरी में भर्ती छात्रा को भी छुट्टी दी गई है। लेकिन नागपुर में भर्ती छात्र पर उपचार जारी होने की जानकारी मिली है।

डा. कोरेटी कमलेश की सेहत जानी

लाहेरी आश्रमशाला का छात्र कमलेश पुंगाटी पिछले चार दिनों से नागपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच वजह फाउंडेशन के संचालक डा. आशीष कोरेटी नागपुर के एम्स अस्पताल में पहुंचकर कमलेश की भेंट ली। वहीं उसके स्वास्थ्य संदर्भ में भी पूछताछ की।

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील