Kurkheda Fertilizer Inspection (सोर्स सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

कुरखेड़ा में खाद जांच में गड़बड़ी, ई-पॉस और भंडार में तालमेल नहीं मिलने पर बिक्री बंद

Kurkheda Fertilizer Inspection: गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा में कृषि विभाग के उड़न दस्ते ने खाद बिक्री केंद्रों की जांच के दौरान भंडार और ई-पॉस मशीन के आंकड़ों में गड़बड़ी मिलने पर कारवाई होगी।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Fertilizer Black Marketing: बारिश के दिनों में खाद की कालाबाजारी होने की गंभीर संभावना होती है। इन दिनों सभी किसानों को खाद की बेहद आवश्यकता होती है। जिले में खाद का आवंटन मंजूर होते हुए भी और कुछ जगह पर आवश्यकता अनुसार खाद होते हुए भी किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ता है। आगामी खरीफ सत्र में किसानों को इस समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए कृषि विभाग ने कृषि केंद्रों की जांच अभी से ही शुरू कर दी है। ऐसे में कुरखेड़ा में जांच में प्रत्यक्ष भंडार व ई-पॉस मशीन पर दिखाया गया भंडार में तालमेल नहीं जुड़ने से खाद बिक्री बंद करने का आदेश कृष विभाग के उड़न दस्ते ने दिया है।

जिससे तहसील में खलबली मच गई है। खाद की कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के लिए कृषि विभाग द्वारा उड़न दस्ते का गठन किया जाता है। शिकायत हो या न हो उड़न दस्ते जांच करते है। लेकिन खरीफ सत्र में जिस जगह पर बड़े पैमाने पर खाद की किल्लत निर्माण होती है, उस जगह पर खाद की किल्लत क्यों निर्माण होती है?

आगामी सत्र में खाद की किल्लत

इसका संज्ञान कोई लेते नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ जगहों पर उड़न दस्ते द्वारा कार्रवाई की जाती है। ऐसे में आगामी सत्र में खाद की किल्लत निर्माण न हो, इसलिए अभी से ही मुहिम शुरू है। तहसील के कृषि विभाग के पथक ने खाद का भंडार जांच करना शुरू किया है। कुरखेड़ा तहसील से भंडारा और गोंदिया जिले की सीमा सटी है। इन दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर रवी सत्र में धान का उत्पादन लिया जाता है। जिससे खाद की मांग अधिक होती है। प्रत्येक जिलों में खाद का नियोजन किए जाने के बाद भी करीबी कृषि केंद्र से खाद मिलने पर वहां से खाद कैसे खरीदे ? ऐसा सवाल किसानों के सामने निर्माण होता है।

कृषि विभाग का दस्ता अलर्ट मोड पर

कुरखेड़ा के खाद बिक्री केंद्रों को भेंट देकर प्रत्यक्ष भंडार व ई-पॉस मशीन के भंडार की जांच की गई। इसमें कुछ जगहों पर एक ही किसान के नाम पर अधिक का खाद देने की बात सामने आयी है। इसके साथ ही प्रत्यक्ष भंडार व ई-पॉस मशीन की जानकारी नहीं जुड़ पाने से उन्हें खाद बिक्री बंद करने का आदेश दिया गया है। इस समय कृषि अधिकारी किरण खोमणे, गुणनियंत्रण निरीक्षक संजय रामटेके समे देसाईगंज, आरमोरी व गड़चिरोली के कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM