कुरखेड़ा: राजस्व अधिकारी बनकर 50,000 की वसूली, रेत तस्करी के नाम पर ट्रैक्टर मालिक को धमकाया

कुरखेड़ा में रेत तस्करी के नाम पर ट्रैक्टर मालिक से 50,000 रुपये की वसूली का मामला सामने आया है।
garhchiroli-48
Published on
Updated on

Gadchiroli News: रेत की अवैध तस्करी के संदेह पर ट्रैक्टर मालिक को राजस्व विभाग के नाम से धमकाकर करीब 50 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है.लेकिन आरोपी द्वारा पैसे वापस करने का आश्वासन देने के बाद शिकायकर्ता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत वापस ली है.

कुरखेड़ा तहसील के वाघदरा रामगढ़ निवासी पंकज यशवंत वैरागडे ने 23 फरवरी 2026 को पुराडा पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत अनुसार, 21 फरवरी की रात 10 से 11.30 बजे के दौरान वह अपने ट्रैक्टर से काम के लिए बारह निकले थे.इस बीच आदिवासी विकास संस्था कार्यालय के सामने दो अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर को रोका.

उन्होंने स्वयं को राजस्व विभाग के अधिकारी बताकर पंकज वैरागडे पर ट्रैक्टर से रेत चोरी करने का आरोप लगाकर 50 हजार रुपये मांगे.वहीं पैसे न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी.जिससे भयभीत हुए पंकज ने 15 हजार रुपये दिये और शेष 35 हजार रुपये शेजल ईश्वर राऊत के नाम के फोन पे नंबर पर ट्रान्सफर किया.

इसके बाद 23 फरवरी को शिकायकर्ता को दोनों की पहचान होकर और उन्होंने पैसे वापस करने का आश्वासन देने के बाद समझौता करने का निर्णय लिया.जिससे संबंधित दो लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत न होने की बात कह शिकायत वापस लेने की मांग की.

गड़चिरोली जिले में रेत तस्करी और ट्रैक्टर जब्त करने की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं.ऐसे मामले राजस्व विभाग का नाम लेकर ब्लैकमेल करना गंभीर मामला है.पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com