गुंड़ापल्ली गांव का दृश्य (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

एक गांव तहसील दो, चामोर्शी और मुलचेरा के फेर में चकरघिन्नी हुए गुंड़ापल्ली ग्रामीण

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के गुंड़ापल्ली गांव के नागरिकों को सरकारी दस्तावेज और योजनाओं का लाभ लेने के लिए चामोर्शी और मुलचेरा तहसील मुख्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं।

आकाश मसने

Gadchiroli News In Hindi: आम तौर पर देखा जाता है कि दो राज्यों की सीमा पर बसे गांवों में आवश्यकता अनुसार बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पायी है। जिसके कारण सीमावर्ती गांवों के नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज और अन्य कार्य करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में सफर करना पड़ता है। लेकिन गड़चिरोली जिले में एक ऐसा गांव है। जहां के लोगों को सरकारी दस्तावेज पाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक नहीं बल्कि दो तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे है।

गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाला तथा चामोर्शी व मुलचेरा तहसील की सीमा पर गुंड़ापल्ली गांव बसा हुआ है। यह गांव चामोर्शी तहसील में होने के कारण तहसील कार्यालय चामोर्शी है, लेकिन मुलचेरा तहसील से सटा होने से पंचायत समिति मुलचेरा है। जिसके कारण पंचायत समिति संबंधी कार्य करने के लिए मुलचेरा तहसील मुख्यालय में पहुंचना पड़ रहा है।

वहीं तहसील कार्यालय संबंधी कार्य करने के लिए चामोर्शी तहसील मुख्यालय में जाने की नौबत आ पड़ी है। जिससे इस गांव के नागरिक पूरी तरह त्रस्त हो गये है।

दोनों तहसीलों के चक्कर में लोगों का वित्तीय नुकसान

मुलचेरा तहसील के अडपल्ली ग्राम पंचायत में कुल 6 गांवों का समावेश है। जिनमें गुंड़ापल्ली समेत अडपल्ली, मलेझरी, मलकापुर, तुमड़ी और सोमनपल्ली गांव का समावेश है। विशेषत: संबंधित 6 गांवों में से गुंड़ापल्ली, मलकापुर, तुमड़ी और सोमनपल्ली गांव चामोर्शी अंतर्गत आते है। संबंधित गांवों की ग्राम पंचायत मुलचेरा तहसील में होने के कारण गुंड़ापल्ली समेत चार गांवों को सरकारी योजना व दस्तावेज पाने के लिए दोनों तहसील मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है। जिसका खामियाजा गांवों के लोगों का वित्तीय नुकसान हो रहा है।

योजनाओं का लाभ पाने में आ रही दिक्कत

गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील में गुंड़ापल्ली समेत चार गांवों का मुलचेरा तहसील के अड़पल्ली पंचायत समिति में समावेश किया गया है। जिसके कारण सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित गांवों के लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए विभिन्न तरह के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लेकिन एक दस्तावेज पाने के लिए इन गांवों के लोगों को मुलचेरा और चामोर्शी तहसील मुख्यालय में जाने की नौतब आ पड़ी है। ऐसे में समय पर दस्तावेज नहीं मिलने से योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गांवों की समस्या हल करने की मांग

वर्तमान स्थिति में इन गांवों में सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं पहुंच गयी है। लेकिन बिजली की समस्या काफी गंभीर है। रात होते ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो जाती है। जिसके कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं से ग्रामीण त्रस्त हो गये है। जिससे प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर गांवों की समस्या हल करने की मांग ग्रामीणों ने की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन