Elephant Herd (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Gadchiroli Forest Department: गड़चिरोली जिले में जंगली हाथियों का झुंड फिर सक्रिय हो गया है। बोदली मेंढा और चुरचुरा क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों में दहशत है।

आंचल लोखंडे

Wild Elephants In Gadchiroli: गड़चिरोली जिला मुख्यालय होनेवाले गड़चिरोली शहर के पास के गांवों में ही जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। शनिवार को जंगली हाथियों का झुंड बोदली मेंढा परिसर के जंगलों में विचरण कर रहा था। वहीं आज रविवार को यह झुंड चुरचुरा गांव के वनक्षेत्र में होने की जानकारी है। जंगली हाथियों के हमलों में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है।

इस घटना के बाद नागरिकों में दहशत का वातावरण है। वनविभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ड्रोन की सहायता से झुंड की हर गतिविधि पर निगरानी रख रहे हैं तथा उसके मूवमेंट का लगातार पता लगाया जा रहा है। हाथियों का झुंड मानव बस्तियों की ओर न बढ़े और किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

शहर के पास गांवों में बढ़ी दहशत

हाथियों के भय के कारण किसानों के खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं, जिससे कृषि कार्यों में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने की मांग की है। हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने, फोटो या वीडियो बनाने अथवा उसे उकसाने का प्रयास न करें। ऐसी किसी भी सूचना की तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को जानकारी दें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

4 वर्ष पूर्व ओडिसा से आए

करीब 4 वर्ष पूर्व ओडिसा राज्य से आए जंगली हाथियों ने गड़चिरोली जिले में ही अपना डेरा डाल दिया है। बिते 2 माह पूर्व जंगली हाथियों ने गड़चिरोली की सीमा लांघकर चंद्रपुर जिले में प्रवेश किया था। जिसके चलते जिले के नागरिक व किसानों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन चंद्रपुर जिले में एक से डेढ़ माह तक विचरण करने के बाद जंगली हाथियों का झुंड फिर से जिले में लौट आया है। जिले में लौटने के बाद जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया शुरू कर दिया है। इस बीच कुछ दिन पूर्व चांदाला परिसर में को जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ती की मौत भी हुई है। जिससे नागरिकों में जंगली हाथियों के विचरण के चलते व्यापक भय का वातावरण है।

नागरिक क्या सावधानी बरतें

  • हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • हाथी के पास जाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें।
  • फोटो, वीडियो या रील बनाने के लिए नजदीक न जाएं।
  • रात के समय अकेले खेत या जंगल की ओर जाने से बचें।
  • वन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
  • हाथी की सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशासन को दे।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी