गड़चिरोली के ताटीगुडम गांव का कुंआ, जिससे निकल रहा गर्म पानी (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में चमत्कार! 6 महीने से कुएं से निकल रहा गर्म पानी और भाप, बुलबुले देख लोग हुए हैरान

Gadchiroli News: गड़चिरोली के ताटीगुडम गांव में पिछले छह माह से एक कुएं से लगातार गर्म पानी निकल रहा है, जिससे ग्रामीणों में आश्चर्य है। भाप और बुलबुले निकलते देखे जा रहे हैं।

आकाश मसने

Hot water Coming Out Of The Well In Tatigudam Village: गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील मुख्यालय से 47 किमी दूरी पर बसे ताटीगुडम गांव में पिछले छह माह से एक अनोखा कुदरती मामला सामने आ रहा है। ताटीगुड़म गांव निवासी सत्यांना मलय्या कटकू घर के कुएं से निरंतर गर्म पानी निकल रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। विशेषत: पानी इतना गर्म है कि उसमें ठंडा पानी डाले बगैर उपयोग करना संभव नहीं है। कुएं से बुलबुले निकलने के साथ ही भाप भी निकलते दिखाई दे रही है। इस मामले को देखने के लिए परिसर के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी परिसर के गांवों में फैलते ही लोग उक्त गांव में पहुंचकर और कुएं से पानी निकालकर जांच कर रहे है। कुएं का पानी इतना गर्म कैसे है? ऐसा सवाल उपस्थित होकर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग प्रत्यक्ष में पानी हाथ में लेकर देखने पर स्नान करने लायक पानी है, ऐसी बात कह रहे है।

ग्रामीणों ने की जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों ने इस मामले की अधिकृत रूप से जांच करने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने कहा कि भूगर्भशास्त्रज्ञ, जल विशेषज्ञ व पर्यावरण चिकित्सक के माध्यम से तापमान, रासायनिक कमी और सुरक्षा संदर्भ में जांच हो। ऐसा न करने पर इस मामले को लेकर परिसर में अंधश्रध्दा को बढ़ावा मिलने का भय व्यक्त किया जा रहा है।

नक्सलग्रस्त आदिवासी बहुल परिसर में पिछले छह माह से यह मामला केवल ग्रामीणों के साथ ही संशोधक और प्रशासन के लिए एक गुत्थी बन गयी है। ताटीगुड़म गांव का कुआं अब केवल जिज्ञासा को विषय न होकर शास्त्रीय दृष्टिकोण से संशोधन के लिए अवसर बन गया है।

भूगर्भीय उष्णता से गर्म पानी

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे भूगर्भीय ऊष्मा, खनिजों की रासायनिक प्रतिक्रिया या प्राकृतिक प्रक्रियाएं कारण हो सकती हैं। देशभर में कई स्थानों पर ऐसे गर्म पानी के झरनों की जानकारी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने दर्ज की है। लेकिन जिले में यह पहली बार सामने आया है। इससे वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।

देखने के लिए गांव में उमड़ रही भीड़

ताटीगुड़म गांव निवासी सत्यांना मलय्या कटकू के घर के कुएं से निरंतर गर्म पानी निकल रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही परिसर के गांवों के नागरिक ताटीगुड़म गांव में पहुंचकर इस आश्चर्यजनक मामले का प्रत्यक्ष रूप में अनुभव लेते दिखाई दे रहे है। जिसके कारण इस गांव में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान