construction worker registration (सोर्सः सोशल मीडीया) 
गढचिरोली

Gadchiroli News: कामगार अधिकारी सीमा शिंदे का आह्वान, कामगार दलालों से रहें सतर्क

Labour Welfare Board Maharashtra: गड़चिरोली में कामगार अधिकारी सीमा शिंदे ने निर्माण कामगारों को दलालों से सावधान रहने की अपील की, सभी योजनाएं पूरी तरह नि:शुल्क होने की जानकारी दी।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Labour Scheme: कामगार विभाग के माध्यम से महाराष्ट्र इमारत व अन्य निर्माण कामगार कल्याणकारी मंडल द्वारा पंजीकृत कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत होने की जानकारी कारण सहित संबंधित कामगार को एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है। मंडल की सभी सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं, लेकिन दलालों द्वारा वित्तीय ठगी की आशंका को देखते हुए निर्माण कामगारों को सतर्क रहने का आह्वान सरकारी कामगार अधिकारी सीमा शिंदे ने किया है।

उन्होंने बताया कि कामगारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाता है और इस प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। पूरा कार्य ऑनलाइन होता है तथा किसी एजेंट, दलाल, मध्यस्थ या संगठन के माध्यम से प्रक्रिया नहीं की जाती। यदि ऑनलाइन कार्य के लिए कोई पैसे, कमीशन या रिश्वत मांगता है, तो तुरंत जिला कार्यालय या रिश्वत प्रतिबंधन विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।

पात्र कामगारों को 90 दिनों का प्रमाणपत्र जारी करें

निर्माण कामगार के रूप में पात्र व्यक्ति ही पंजीयन कराएं। इसके लिए नियोक्ता या ठेकेदार द्वारा संबंधित कामगार के 90 दिन कार्य करने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। ग्राम पंचायत, ग्रामसेवक, नगर पालिका, नगर परिषद या नगर पंचायत द्वारा अधिकृत अधिकारी ही पात्र कामगारों को 90 दिनों का प्रमाणपत्र जारी करें।

तत्काल करें शिकायत

पंजीयन, नवीनीकरण या लाभ के लिए आवेदन प्राप्त होने के बाद कामगारों को दस्तावेज जांच हेतु निर्धारित तारीख पर उपस्थित रहने की सूचना दी जाती है। लाभ संबंधी पत्र में सभी सेवाएं नि:शुल्क होने का स्पष्ट उल्लेख रहता है। यदि कोई व्यक्ति पैसों की मांग करता है, तो तुरंत रिश्वत प्रतिबंधन विभाग से संपर्क कर शिकायत करें या जिला कार्यालय को सूचित करें।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश