Gadchiroli Kharif 2026 (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार

State Level Crop Competition: गड़चिरोली में खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। धान, सोयाबीन, तूर सहित 11 फसलों में विजेता किसानों को पुरस्कार मिलेगा।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Kharif Season 2026: राज्य में खाद्यान्न, दलहन और तिलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिए राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी प्रीति हिरलकर ने जिले के अधिक से अधिक किसानों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि राज्य के अनेक किसान उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन के माध्यम से उल्लेखनीय उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे नवाचारी किसानों को सम्मानित करने, अन्य किसानों को प्रेरित करने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। खरीफ सीजन 2026 में यह प्रतियोगिता तहसील, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होगी।

गड़चिरोली के किसानों के लिए सुनहरा मौका

इसमें धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी (नाचनी), अरहर (तूर), मूंग, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली तथा सूरजमुखी सहित कुल 11 फसलें शामिल की गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसान के नाम पर स्वयं की कृषि भूमि होना तथा उसी भूमि की खेती स्वयं करना अनिवार्य है। एक किसान एक से अधिक फसलों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन प्रत्येक फसल के लिए कम से कम 40 आर (0।40 हेक्टेयर) क्षेत्र में लगातार खेती होना आवश्यक है।

फसल प्रतियोगिता में जीतें ₹50 हजार तक का इनाम

आवेदन के साथ निर्धारित प्रपत्र (प्रपत्र-ए), प्रवेश शुल्क जमा करने की रसीद, 7/12 एवं 8-ए भूमि अभिलेख, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए जाति प्रमाणपत्र तथा संबंधित खेत का चिन्हित नक्शा संलग्न करना होगा। आवेदन संबंधित तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे, प्रतियोगिता के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को प्रति फसल 300 रुपये, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को 150 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा।

किसानों को दिए जाएंगे पुरस्कार

प्रतियोगिता में तहसील, जिला और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 30 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं जिला स्तर पर क्रमशः 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपये, तथा तहसील स्तर पर 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किया जाएगा।

कृषि विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

कृषि विभाग ने जिले के अधिक से अधिक किसान भाई-बहनों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने संबंधित तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं तथा महाराष्ट्र शासन के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://krishi।maharashtra।gov।in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो