किसानों से चर्चा करते विधायक मिलिंद नरोटे (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

मनमाने दामों पर हो रही खाद बिक्री, गड़चिरोली विधायक ने कृषि केंद्र चालकों को लगाई फटकार

Gadchiroli News: गड़चिरोली की धानोरा तहसील में यूरिया को तय दर से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत पर विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने कृषि केंद्र पर छापा मारा और संचालकों को जमकर फटकार लगाई।

आकाश मसने

Gadchiroli News In Hindi: गड़चिरोली जिले के धानोरा तहसील के कृषि केंद्र में किसानों को आईएफएफसीओ यूरिया खाद सरकार द्वारा तय दर से अधिक दामों पर बेचकर अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। इस कारण किसानों में तीव्र आक्रोश फैल गया। इस संबंध में किसानों ने प्रशासन से शिकायत भी की थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने स्वयं धानोरा के कृषि केंद्र पर पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कृषिकेंद्र चालकों को फटकार लगाई।

धानोरा के कृषि केंद्र पर मनमाने तरीके यूरिया खाद की बिक्री होने से किसानों की लूट होने की शिकायत किसानों ने की थी। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने भेंट देकर कृषिकेंद्र का निरीक्षण किया। इस समय संबंधित कृषि चालक को फटकार लगाई। इस दौरान धानोरा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

किसानों ने विधायक डॉ. नरोटे द्वारा लिए गए तत्काल संज्ञान का स्वागत किया। इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता साईनाथ सालवे, भाजपा तहसील अध्यक्ष साजन गुंडावार, तहसील महामंत्री सुभाष धाईत, सुभाष खोबरे, राकेश दास, संजय कुंडू, कृषि अधिकारी पवन मडावी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किसानों की लूट नहीं होगी बर्दाश्त

इस निरीक्षण के दौरान भाजपा विधायक डॉ. नरोटे ने कृषि केंद्र चालक को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की वित्तीय लूट, शोषण या धोखाधड़ी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को खाद की बिक्री करते समय सरकार द्वारा घोषित दर से ही खाद की बिक्री होनी चाहिए।

किसी भी स्थिति में खाद का जमाखोरी कर काला बाजारी या मनमानी बिक्री नहीं होनी चाहिए। खाद का वितरण हमेशा अधिकृत बिक्री खातों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से करना अनिवार्य है। किसानों को समय पर और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराना कृषि केंद्र की जिम्मेदारी है। ऐसी बात भी उन्होने कहीं।

अधिकारियों को भी दिए निर्देश

विधायक डॉ. नरोटे ने कृषि केंद्र चालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में फिर किसानों के साथ धोखाधड़ी या लूट की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनाओं पर सख्ती से नजर रखी जाए और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कडे कदम उठाए जाएं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा