ऑटो से स्कूल जाती छात्राएं (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

छात्र पैदल तय रहे स्कूल का सफर, गड़चिरोली के गोगांव से बस सेवा बंद, निजी वाहन लेते है ज्याद किराया

Gadchiroli News: गड़चिरोली के गोगांव में प्रवेशद्वार निर्माण के कारण बसफेरी बंद, 4-5 गांव के विद्यार्थी परेशान, अभिभावक अडपल्ली मार्ग से बस शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

आकाश मसने

Gadchiroli Gogaon Bus Service Suspended: गड़चिरोली जिला मुख्यालय से 4 किमी दूरी पर स्थित गोगांव में प्रवेशद्वार निर्माण कार्य शुरू होने से मार्ग से गुजरने वाली बसफेरी बंद है। जिसके चलते परिसर के 4 से 5 गांव के विद्यार्थियों को पैदल या निजी वाहनों का सहारा लेकर गड़चिरोली में शिक्षा हेतु आवागमन करना पड़ रहा है।

गड़चिरोली तहसील के गोगांव में बरसात के मौसम में ही प्रवेशद्वार का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जिससे गोगांव से गुजरने वाली बसफेरी बंद हुई है। जिस कारण गोगांव, अडपल्ली, महादवाडी, कुराडी, चुरचुरा, नवरगांव आदि गांव के छात्र, छात्राओं को पैदल गोगांव के मुख्य मार्ग पर होने वाले बसस्टैन्ड पर पैदल या निजी आटो से आकर गड़चिरोली में शिक्षा के लिए जाना पड़ रहा है। जिससे विद्यार्थी व अभिभावकों ने व्यापक रोष व्यक्त किया है।

केवल प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य के चलते बसफेरी बंद होने से अकारण परेशानी सहनी पड़ रही है। आगामी कुछ दिनों में विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू होने वाली है। लेकिन बसफेरी के अभाव में परीक्षा के लिए समय पर उपस्थित रहना संभव होगा या नहीं? इस चिंता में विद्यार्थी है। अनेक अभिभावकों ने अडपल्ली मार्ग से बसफेरी शुरू करें, ऐसी मांग की है। बसफेरी बंद होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।

अन्यथा करेंगे आंदोलन

गोगांव में प्रवेश द्वार के निर्माण के कारण बस बंद होने से 4 से 5 गांव के विद्यार्थियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर गोगांव तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं अनेक विद्यार्थी 4 से 5 किमी पैदल सफर कर गोगांव के बसस्टैन्ड पर पहुंच रहे है। यहां से गड़चिरोली में बस से सफर कर रहे है।

आगामी कुछ दिनों में बसफेरी शुरू न करने पर विद्यार्थियों के साथ गोगांव के निर्माण शुरू होने वाले प्रवेशद्वार के समक्ष चक्काजाम आंदोलन करने की चेतावनी सभी गांव के नागरिकों ने दी है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह