किसानों ने मुंडन कर किया विरोध (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

जान देंगे, पर जमीन नहीं...JSW स्टील प्लांट पर बवाल, गड़चिरोली में सैकड़ों किसानों ने कराया मुंडन, दी चेतावनी

Gadchiroli Farmer Protest: गड़चिरोली में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ फूटा गुस्सा! JSW स्टील प्लांट के विरोध में 14 गांवों के किसानों ने किया मुंडन आंदोलन। कहा- जान देंगे पर जमीन नहीं।

प्रिया जैस

JSW Steel Plant Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील में JSW स्टील प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। 'जान देंगे, जमीन नहीं देंगे' के नारे के साथ हजारों किसानों ने मुंडन करवाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील के भेंडाला परिसर में प्रस्तावित जेएसडब्ल्यू स्टील प्रकल्प के लिए जमीन अधिग्रहण करने संदर्भ में प्रशासन द्वारा जारी किया गया आदेश खारिज करने की मांग को लेकर भेंडाला परिसर के 14 गांवों के हजारों नागरिकों ने किसान बचाओ जनआंदोलन समिति के नेतृत्व में गुरुवार को जिलाधीश कार्यालय के सामने मुंडन आंदोलन कर प्रशासन का निषेध किया है।

14 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

जहां किसानों ने जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे, ऐसी चेतावनी आंदोलन के जरिये दी है। जिला प्रशासन की अधिसुचना अनुसार चामोर्शी तहसील के 14 गांवों की करीब 3 हजार 504 हेक्टयर जमीन जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के प्रस्तावित स्टील प्लांट के लिए अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन ने 11 फरवरी को आदेश जारी किया।

इस आदेश अनुसार कार्रवाई होने वाले सभी किसानों में भूमिहीन होने का भय निर्माण हो गया है। इसके तहत किसानों ने किसान बचाओ जनआंदोन समिति गठित की। प्रशासन चर्चा के लिए तैयार नहीं होने से किसानों ने समिति व संत मुरलीधर महाराज के नेतृत्व जिलाधीश कार्यालय पर दस्तक देकर मुंडन आंदोलन किया है। इस समय सैकड़ों किसानों ने मुंडन करते हुए प्रशासन का निषेध किया है।

इस आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विश्वजीत कोवासे, पूर्व पंस सदस्य प्रमोद भगत समेत कार्यकर्ता शामिल हुए थे। किसानों की जमीन जबरन हड़पने का प्रयास करने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी कांग्रेस पदाधिकारियों ने दी है। इसके बाद आंदोलनकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की