CRPF operation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

मारे गए नक्सलियों पर था 71 लाख का इनाम, मृतकों में नक्सल नेता प्रभाकर समेत वरिष्ठ नक्सलियों का समावेश

Gadchiroli Encounter: गड़चिरोली-अबुझमाड़ सीमा पर पुलिस और सीआरपीएफ की मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, जिन पर कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें नक्सल नेता प्रभाकर भी शामिल था।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli CRPF Operation: गड़चिरोली जिले की सीमा और अबुझमाड़ के जंगल में लगातार दो दिनों तक हुई मुठभेड़ में जिला पुलिस दल और सीआरपीएफ के जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान उजागर हो चुकी है। इनमें गड़चिरोली विभागीय समिति प्रभारी, पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो का प्रभारी व कंपनी क्रमांक 10 का प्रभारी डीकेएसजेडसी प्रभाकर समेत 1 सीवाईपीसी/कमांडर, 1 पीपीसीएम, 2 एसीएम दर्जे के वरिष्ठ नक्सली और 2 अन्य नक्सल सदस्य शामिल हैं।

इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल का जवान दीपक मडावी शहीद हो गया, जबकि जोगा मडावी घायल हो गया, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटनास्थल से जवानों ने आधुनिक हथियारों समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की है। यह जानकारी शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दी। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मृत नक्सलियों में इनका समावेश

गड़चिरोली विभागीय समिति के प्रभारी, पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो के प्रभारी व कंपनी क्रमांक 10 के प्रभारी डीकेएसजेडसी प्रभाकर उर्फ रवि उर्फ प्रकालवीर उर्फ स्वामी उर्फ लोकेती चंदरराव (57) - कुल 113 अपराधों में संलिप्त, 25 लाख रुपये का इनाम घोषित।

  • सीवाईपीसी व कंपनी क्रमांक 5 का कमांडर, छत्तीसगढ़ के डल्ला गांव निवासी पागु मोडकम (30) - 15 लाख रुपये का इनाम।
  • प्रभाकर की अंगरक्षक, सुकमा निवासी अनिला उर्फ बुदरी कोवाची (24) - 8 लाख रुपये का इनाम।
  • स्पेशल प्लाटून माड एरिया के पीपीसीएम/कमांडर, दरबा निवासी कामेश पदा (35) - 8 लाख रुपये का इनाम।
  • परालकोट दलम का एसीएमए, कोंटा निवासी भजनाथ उर्फ भीमा होली (40) - 6 लाख रुपये का इनाम।
  • कंपनी क्रमांक 10 की सदस्य, पश्चिम बस्तर निवासी मंगली कुरसाम - 4 लाख रुपये का इनाम।
  • कंपनी क्रमांक 5 की सदस्य, बुडगीचेरू निवासी जोगी सोढी-मड़ावी (27) - 6 लाख रुपये का इनाम।

बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे नक्सली

वर्तमान में नक्सल आंदोलन काफी हद तक कमजोर हो चुका है। इसी बीच 3 फरवरी को गड़चिरोली-नारायणपुर जिले की सीमा पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कंपनी क्रमांक 10 के शेष नक्सली और छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सली एकजुट होकर बड़ी साजिश रच रहे थे। लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और वरिष्ठ नक्सलियों समेत अन्य सदस्यों को मार गिराया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज