परीक्षा में नकल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

12वीं राज्यशास्त्र पेपर में बड़ा फर्जीवाड़ा! परिचर की जेब से मिली उत्तर कॉपी, 3 शिक्षकों समेत मामला दर्ज

Gadchiroli Board Exam Copy: चामोर्शी के बोमनवार कॉलेज में 12वीं पेपर लीक और कॉपी मामला। CEO सुहास गाडे ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, 3 शिक्षकों और परिचर पर FIR।

प्रिया जैस

Chamorshi Police Station FIR: कक्षा 12वीं के राज्यशास्त्र विषय के पेपर मामले में जिले की चामोर्शी तहसील मुख्यालय स्थित जा. कृ. बोमनवार महाविद्यालय में गंभीर फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर ही उत्तरों की कॉपी परिचर के जेब में मिलने से महाविद्यालय के धांधली का पर्दाफाश होकर इस मामले के चलते शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुआ है।

इस मामले में 20 फरवरी को चामोर्शी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होकर परिचर समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कॉपी मामले से शिक्षा क्षेत्र में खलबली मच गयी है।

18 फरवरी को कक्षा 12वीं का राज्यशास्त्र विषय का पेपर था। इस बीच चामोर्शी शहर स्थित जा. कृ. बोमनवार महाविद्यालय में पेपर शुरू किया गया। इसी दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने परीक्षा केंद्र को अचानक भेंट दी। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जहां संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दिया स्कूल का परिचर केडझरकर की उन्होंने जांच की। जहां परिचर के जेब से राज्यशास्त्र विषय के उत्तर की कॉपी दिखाई दी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस मामले से प्रशासन में खलबली मच गई। प्राथमिक जांच के अंत में परिचर ने अन्य शिक्षकों का समावेश होने की बात कबूल की। जिसके बाद चामोर्शी पुलिस थाने में 20 फरवरी की रात 9 बजे के दौरान शिक्षक बुल्लावार, लांजेवार, किरमे समेत परिचर केडझरकर के खिलाफ महाराष्ट्र विद्यापीठ कानून अनुसार मामला दर्ज किया गया है।

परीक्षा जैसे संवेदनशील प्रक्रिया में इस तरह का गंभीर मामला सामने आने से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का आरोप लगाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर देखरेख, गोपनीयता और शिस्त का पूरी तरह अभाव होना यह इस घटना से पूरी तरह स्पष्ट हुआ है। वहीं महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते संपूर्ण जिले में खलबली मच गई है।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

संबंधित मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शेष पेपर उचित तरीके से संपन्न हो, इसलिए बोमनवार महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

  • सुहास गाडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिप गड़चिरोली।

शिक्षकों के समावेश से महाविद्यालय पर प्रश्नचिन्ह

  • कॉपी मामले में तीन शिक्षकों के नाम सामने आने से शिक्षा क्षेत्र की पारदर्शकता, जिम्मेदारी और अनुशासन संदर्भ में गंभीर प्रश्न उपस्थित हुआ है।
  • जिससे छात्रों में संभ्रम का वातावरण निर्माण हुआ है। अभिभावक वर्ग द्वारा भी इस मामले संदर्भ में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
  • परीक्षा केंद्र पर लापरवाही और मिलीभगत के चलते महाविद्यालय के कामकाज पर काला दाग लगकर प्रशासन को अब ठोस व पारदर्शक कार्रवाई करने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव