खोज गए लोगों के साथ पुलिस जवान (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

उम्मीद टूट चुकी थी…फिर गड़चिरोली पुलिस ने किया कमाल, सिर्फ 1 माह में 7 लापता लोगों को खोज निकाला

Gadchiroli News: गड़चिरोली के आष्टी पुलिस ने केवल एक माह में 7 लापता लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया। उम्मीद छोड़ चुके परिवारों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

आकाश मसने

Gadchiroli Police Searched For Missing People: गड़चिरोली अनेक मामलों में लापता हुए परिवार के सदस्य काफी वर्षों की अवधि बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटने के कारण उसके घर वाले उम्मीद छोड़ देते है। और उसकी याद में अपना जीवनयापन जारी रखते है। लेकिन आष्टी पुलिस ने उम्मीद खो बैठे करीब 7 परिवारों की झोली में दोबारा खुशियां भर दी है।

थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों से पिछले दो माह की अवधि में अचानक लापता हुए लोगों के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने लापता हुए लोगों को खोज निकालने की मुहिम शुरू कर दी। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

7 लापता लोगों को खोजा

विशेष टीम ने गड़चिरोली जिले समेत बाहर जिलों में खोज मुहिम चलाकर केवल एक माह की अवधि में 7 लापता हुए लोगों को खोज निकाला है। और उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया। जिससे उम्मीद खो बैठे के परिजनों की आंखों में खुशियों के आंसू छलक पड़े। वहीं सभी परिजनों ने आष्टी पुलिस का विशेष आभार माना है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसाईं कार्तिक, अपर पुलिस अधीक्षक एम। रमेश, अहेरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अजय कोकाटे के मार्गदर्शन में आष्टी के थानेदार विशाल काले, पुलिस हवालदार प्रकाश सिडाम, भाऊराव वनकर, पुलिस कर्मी हर्षद जाधव, रवींद्र मेदाडे, अखिल श्रीमनवार और उनकी टीम ने की है।

अनेक जिलों में चलाया सर्च अभियान

आष्टी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के 7 लोग लापता होने की शिकायत आष्टी पुलिस थाने में दर्ज होते ही थानेदार विशाल काले ने लापता हुए लोगों को खोज निकालने के लिए एक पथक का गठन किया। इसके अलावा विभिन्न पुलिस थानों से संपर्क कर और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर केवल एक माह में 7 लापता लोगों को खोज निकाला गया है। पुलिस ने गड़चिरोली जिले समेत चंद्रपुर, नागपुर, अमरावती आदि जगहों से लापता हुए लोगों को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की है। और सभी प्रक्रिया पूर्ण कर खोज निकाले गये लोगों को उनके परिजनों के हवाले किया गया।

इन लोगों खोजा गया

आष्टी पुलिस ने एक माह की अवधि में थाना क्षेत्र के 7 लोगों को विभिन्न जगहों से खोज निकालने में सफलता प्राप्त की है। जिनमें अडपल्ली निवासी माधुरी लक्ष्मीकांत वरंगटीवार (34), मुधोली चेक नं 2 निवासी शेवंता कुशन डोंगरे (39), शेलुर निवासी एकनाथ हरिशचंद्र नेवारे (27), आष्टी निवासी युगांश संतोष राठोड (18), आष्टी निवासी सविता देवाशिष चक्रवर्ती (36), आष्टी निवासी प्रभाकर पोचना आचेववार (52) और चंदनखेडी निवासी पदमा रमेश कनकावार (34) का समावेश है।

समस्या हल करने पुलिस तत्पर

आष्टी थानेदार विशाल काले ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 7 लोग लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके अनुसार हमने एक पथक का गठन कर लापता हुए लोगों को खोज निकालने के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा लापता लोगों को खोजने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया।

इससे माह भर की अवधि में सभी लापता लोगों को खोज निकालने में सफलता मिली है। प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सभी को उनके परिजनों के हवाले किया गया। लोगों की समस्या हल करने के लिए पुलिस तत्पर है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस