वांगेपल्ली आश्रमशाला (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

वांगेपल्ली आश्रमशाला में बर्बरता, 12 छात्रों की पिटाई, कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Gadchiroli Ashramshala Assault: वांगेपल्ली आश्रमशाला में कर्मचारी ने 12 छात्रों को बेरहमी से पीटा। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर की दरिंदगी। आरोपी अजय चंद्रागिरीवार गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Vangepalli Resident School: गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील मुख्यालय से समीपस्थ वांगेपल्ली स्थित अनुसूचित जाति व नवबौद्ध बच्चों के निवासी स्कूल में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा करीब 12 छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने की खलबली मचा देने वाली घटना उजागर हुई है। इस घटना संदर्भ में अभिभावकों की शिकायत पर अहेरी पुलिस ने अजय रमेश चंद्रागिरीवार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वित्तीय दुर्बल वाले अनुसूचित जाति व नवबौद्ध लड़के-लड़कियों के प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की सुविधा हो, इसलिए महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय व विशेष सहाय विभाग के प्रत्येक तहसील एक सरकारी निवासी स्कूल शुरू की है। अहेरी तहसील मुख्यालय समीपस्थ वांगेपल्ली में भी अनुसूचित जाति व नवबौद्ध बच्चों की निवासी स्कूल चलाई जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

वर्ष 2011 से शुरू स्कूल में कक्षा 5वीं से कक्षा 10वीं तक शिक्षा की सुविधा है। विशेषत: इसी जगह पर छात्रा-छात्रों के लिए स्वतंत्र निवास की सुविधा है। इसी बीच शनिवार को अभिभावक अपने बच्चों से मिलने के लिए स्कूल में आए थे। जहां छात्रों ने सफाई कामगार द्वारा बेरहमी से पिटाई की बात कही। जिससे बाद गुस्साए अभिभावकों ने अहेरी पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करते हुए संबंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना से भयभीत छात्रों के अभिभावकों में तीव्र रोष व्यक्त किया जा रहा है। इस मामले संदर्भ में स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद दिखा रहा था।

छात्रावास में उपस्थित नहीं रहते कर्मचारी

  • इस दौरान घटना के बाद वांगेपल्ली के अनुसूचित जाति व नवबौद्ध निवासी स्कूल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट दी है।
  • शनिवार होने के कारण आधे दिन की स्कूल होने के कारण छात्रावास के कर्मियों को छात्रावास में उपस्थित रहना अनिवार्य था।
  • प्रत्यक्ष भेंट में अधीक्षक, अधीक्षिका, पहरेदार, सिपाही में कोई भी नहीं दिखाई दिया। जिससे स्कूल प्रशासन रामभरोसे पर होने की सामने आयी है।

मामले की जांच शुरू

मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए निवासी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने की शिकायत अभिभावकों ने थाने में दर्ज की है। शिकायत के आधार पर संबंधित कर्मचारी अजय चंद्रगिरीवार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू है।

  • हर्षल एकरे, थानेदार, अहेरी

मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए की पिटाई

इस समय अभिभावकों द्वारा छात्रों से पूछे जाने पर छात्रों ने बताया कि संबंधित सफाई कर्मी चंद्रागिरीवार ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पिटाई की। मोबाइल चोरी का आरोप सिध्द होने से पहले ही निर्दोष छात्रों की बेरहमी से पिटाई करना उचित है क्या? ऐसा सवाल अभिभावकों ने उपस्थित किया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट