गड़चिरोली में सड़क हादसे के बाद की तस्वीरें (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिराेली में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे बैठे 6 नाबालिगों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत

Gadchiroli Accident News: गड़चिराेली जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक के टक्कर मारने से 4 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य लड़के घायल हो गए।

आकाश मसने

Gadchiroli Nagpur Highway Accident News: महाराष्ट्र के गड़चिराेली जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक के टक्कर मारने से 4 नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य लड़के घायल हो गए। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे आरमोरी-गड़चिरोली राजमार्ग पर हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 वर्ष की आयु के 6 नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इन लड़कों में से 4 की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख और क्षति की इस कठिन घड़ी में हम उनके साथ हैं।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि दोनों घायलों का गड़चिरोली के जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों को नागपुर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 6 बच्चे अपनी रोज़ाना की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। वे गड़चिरोली-आरमोरी मार्ग पर कटली गांव से एक किलोमीटर दूर एक नाले के पास सड़क पर बैठे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने नाबालिगों को कुचल दिया। इस इससे 4 लड़कों की मौत हो गई। वहीं दो घायल है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर लाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद कटली गांव में मातम पसर गया है। गुस्साए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोशिश कर रहे हैं। गड़चिरोली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम