ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोग (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में शांति और सौहार्द के साथ मनाई गई ईद-ए-मिलादुन्नबी, नमाज अदा कर निकाला गया जुलूस

Gadchiroli News: गड़चिरोली में ईद-ए-मिलादुन्नबी उत्साह से मनाई गई। मस्जिदों में विशेष नमाज, फिर जुलूस निकाले गए। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त था।

आकाश मसने

Gadchiroli Eid-e-Milad Celebration: समुचे विश्व को शांति, सदाचार का पाठ पढ़ने वाले इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी शुक्रवार को उत्साह के साथ गड़चिरोली जिले में मनाई गई। ईद-ए- मिलाद के उपलक्ष्य में मुस्लिम बंधुओं में व्यापक उत्साह का वातावरण नजर आया। इस दौरान गड़चिरोली शहर समेत जिलेभर में सुबह के समय मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। इसके पश्चात मस्जिदों से जुलूस निकाले गए।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रबी-उल-अवल के 12वें दिन हजरत मोहम्मद पैगम्बर का जन्मदिवस मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद-ए-मिला उन नबी के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस मुस्लिम बंधुओं के लिए अहम होता है। जिससे शुक्रवार को गड़चिरोली शहर के साथ जिलेभर में ईद-ए-मिलादुन्नबी उत्साह के साथ मनाई गई। ईद-ए-मिलाद के उपलक्ष्य में मस्जिद परिसर को हरी पताकाएं तथा रोशनाइयों से सजाया गया था।

इस दौरान सुबह के दौरान मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने विशेष नमाज पठन कर विश्वभर में अमन, शांति की दुआं मांगी। इसके पश्चात अनेक मस्जिदों में परचम कुशाई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके बाद मस्जिदों से जुलूस निकाला गया। गड़चिरोली शहर में जामा मस्जिद से सुबह के दौरान जुलूस निकाला गया। यह जुलूस गड़चिरोली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा।

कव्वाली ने सभी को किया आकर्षित

जुलूस में कव्वाली पार्टी भी शामिल हुई थी। इस दौरान कव्वाली ने सभी को आकर्षित कर रखा था। वहीं इस जुलूस में बच्चे, बड़े, बुजूर्ग सभी शामिल हुए थे। जुलूस के दौरान लगाएं गए नारों की गूंज परिसर में गूंजती नजर आ रही थी। इस दौरान जगह जगह जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधुओं को मिठाई का वितरण किया गया।

लंगर का आयोजन

ईद-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में जिले में मस्जिद कमेटी द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात शाम के समय सामूहिक भोज यानी लंगर का आयोजन किया गया था। लंगर में अनेक लोग शामिल हुए थे। दिनभर हजरत मोहम्मद पैगम्बर के विचारों पर प्रबोधन के कार्यक्रम लिए गए। उत्साह के साथ ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया।

पुलिस का रहा कड़ा बंदोबस्त

जिले में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। जिसके मद्देनजर शहर समेत जिलेभर में शांति व सुव्यवस्था बरकरार रहे, इसलिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त रखा हुआ था। जिसके मद्देनजर गड़चिरोली शहर समेत जिलेभर में ईद एक मिलाद का पर्व उत्साह के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालिसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल