शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश 
गढचिरोली

शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, तहसीलदार गणेश माली ने दिखाई सख्ती

Illegal Liquor Sale: धानोरा में तहसीलदार गणेश माली ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Development Committee: शराब और तंबाकू नियंत्रण हेतु गड़चिरोली जिला विकास समिति की बैठक तहसीलदार गणेश माली की अध्यक्षता में धानोरा तहसील कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। तहसीलदार माली ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रणनीति तैयार कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 100 मीटर दायरे में स्थित सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय, स्कूल एवं महाविद्यालयों के आसपास तंबाकूजन्य पदार्थ की बिक्री पर तत्काल कोटपा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। तंबाकू मुक्त स्कूल मानकों के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकूमुक्त बनाने पर जोर दिया गया।

उपयुक्त कार्रवाई

मुक्तिपथ संगठन की महिलाओं द्वारा शराब बिक्री के विरोध में की जाने वाली कार्रवाई पर पुलिस विभाग तत्काल प्रकरण दर्ज करेगा। गांवों में शुरू अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए ग्राम पंचायत समिति की बैठक आयोजित कर उपयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए बीडीओ द्वारा ग्राम पंचायतों को निर्देशात्मक पत्र भेजा जाएगा।

कार्यशाला आयोजित

साथ ही, एएनएम, आशा वर्कर किशोरवयीन युवतियों, स्तनपान कराने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं की बैठकों में तंबाकू एवं शराब के दुष्प्रभावों की जानकारी विनाइल शीट के माध्यम से दी जाएगी। गांव के पुलिस पटेल और मुक्तिपथ संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

कई लोग उपस्थित

बैठक में समिति सदस्य पुलिस उपनिरीक्षक सुमित चेवले, स्वास्थ्य विभाग के ए. बी. कोडाप, नगर परिषद की विना सहारे, लिपिक गुलाब ठाकरे, पुलिस कर्मी संतोष मलगाम, शुभम वैरागडे, अमोल मेश्राम, विवेक देवरे, गणेश तुलकर, पीजी अटेल, रोशन निकोडे, मुक्तिपथ तहसील संगठक राहुल महाकुलकर, उपसंगठक भास्कर कडयामी, ऊषा गावडे, मयुरी चिचघरे आदि उपस्थित थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें