देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) 
गढचिरोली

गड़चिरोली के जंगलों में खत्म होगा नक्सलवाद, सीएम फडणवीस ने जगाया विश्वास, बोले- शहरी माओवादी का बढ़ेगा खतरा

Gadchiroli News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और छत्तसीगढ़ की सीमा पर बने कवांडे पुलिस चौकी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

प्रिया जैस

गड़चिरोली: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (6 जून) को गड़चिरोली पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे पुलिस चौकी का दौरा किया। इस चौकी की स्थापना महाराष्ट्र पुलिस ने इसी साल मार्च में की थी।

चौकी का दौरा करने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यहां के विकास के बारे में कहा, "कवांडे सीमा पर पहला गांव या छत्तीसगढ़ से प्रवेश करने के बाद सबसे पहले आने वाला गांव है। पास में अबूझमाड़ का जंगल है और यहां प्रशासन भी नहीं पहुंच पाता था। लेकिन हमारी पुलिस ने यहां चौकी खोली। इस चौकी की वजह से न सिर्फ पुलिस का दबदबा बढ़ा है बल्कि हमने सुरक्षा की कमी को भी पूरा किया है। हमने यहां 4जी टावर भी लगाया है। पुलिस ने सुरक्षा दी है और हम इस चौकी के जरिए सरकारी योजनाएं भी पहुंचाते हैं। इसलिए इससे लोगों में विश्वास बढ़ा है।"

कवांडे पुलिस चौकी का दौरा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे पुलिस चौकी का दौरा किया।

2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

नक्सलवाद को खत्म करने की समयसीमा पर उन्होंने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि हम मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त कर देंगे। इसलिए, इस लक्ष्य को लेकर अच्छा काम चल रहा है। महाराष्ट्र ने इसे अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। लेकिन समस्या यह थी कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर भर्ती हो रही थी और वहां से माओवादी यहां अपनी गतिविधियां चलाने के लिए आते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "अब छत्तीसगढ़ में नई सरकार ने केंद्र के सहयोग से माओवादियों की कमर तोड़ दी है। जल्द ही हम पूरे इलाके में सुरक्षा की कमी को पूरा करेंगे, पुलिस का दबदबा होगा और हम मार्च 2026 तक इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।"

शहरी माओवादी का बढ़ेगा खतरा

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम जानते हैं कि जैसे ही जंगलों में नक्सलवाद खत्म होगा, शहरी माओवादी बड़े पैमाने पर सक्रिय हो जाएंगे। हमें इसका भी सामना करना होगा क्योंकि वे हमारी संस्थाओं को बदनाम करना चाहते हैं, लोगों का संस्थाओं से भरोसा उठवाना चाहते हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शहरी माओवादी यही करने की कोशिश करते हैं। इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।"

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं