गड़चिरोली, चामोर्शी, छात्र बीमार, (सोर्स : नवभारत फाइल फोटो ) 
गढचिरोली

गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर

Gadchiroli Students Health Scare: गड़चिरोली के चामोर्शी स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। 2 छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अंकिता पटेल

Gadchiroli Chamorshi School Students Hospitalized: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील अंतर्गत सोनापुर स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान पांच छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को तत्काल चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्रों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो छात्रों की हालत को देखते हुए उन्हें गड़चिरोली जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इन छात्रों की बिगड़ी तबीयत

अचानक बीमार हुए छात्रों में सगनापुर निवासी उर्वशी रामभाऊ वट्टी (14), सोनापुर निवासी सानिया संदीप येजलवार (15), जामगिरी निवासी गुणश्री प्रवीण नैताम (16), सोनापुर निवासी कीर्ती देविदास कोडापे (16) तथा सोनापुर निवासी प्रीतम दीपक मेश्राम (14) शामिल हैं।

इनमें से सानिया येजलवार और गुणश्री नैताम को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य तीन छात्रों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पीने के पानी से विषबाधा की आशंका

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पीने के पानी से विषबाधा की आशंका जताई गई, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि छात्रों में विषबाधा के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, छात्रों की चिकित्सकीय जांच में विषबाधा की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर दो छात्रों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

आजाद समाज पार्टी ने की जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत सातार और जिला सचिव प्रकाश बन्सोड चामोर्शी ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीमार छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की मांग की।

जांच के बाद ही होगा कारण स्पष्ट

फिलहाल छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

- चामोशी, वैद्यकीय अधिक्षक, डा. प्रविण किलनाके

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया