मृतक पुणेश्वर घोडे ओर मृतक अनिल बाबूराव मडावी (सोर्स- फोटो नवभारत)  
गढचिरोली

गड़चिरोली में दर्दनाक हादसा! मछली पालन के टैंक में पैर फिसलने से गिरने के कारण किसान की डूबकर मौत

Gadchiroli Accident News: गड़चिरोली के चामोर्शी में किसान 55 वर्षीय किसान की अपने ही खेत के मछली पालन टैंक में डूबने से मौत हो गई। मछलियों को दाना डालने गए किसान का सीढ़ियों से पैर फिसल गया था।

केतकी मोडक

Farmer Drowning Accident In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी गांव में मछली पालन के तालाब में गिरने से किसान की मृत्यु होने की घटना रविवार को रात्रि के 10 बजे के दौरान चामोर्शी तहसील के नागपुर चक में घटी। मृतक का नाम नागपुर चक निवासी पुणेश्वर काशीनाथ घोडे (55) है।

अधिक जानकारी के अनुसार, किसान पुणेश्वर काशीनाथ घोडे 5 जुलाई को रात्रि के दौरान अपने खेत में स्थित मछली पालन के गड्ढे में मछलियों को दाना डालने के लिए गए थे। इस दौरान सीढ़ियों पर से पैर फिसलने के कारण वे मछली पालन के गड्ढे में गिर गए, जिससे गहरे पानी में जाने के चलते उनकी डूबने से मौत हो गई।

इस संदर्भ में चामोर्शी पुलिस थाने में जानकारी दी गई, जिससे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक दीपक डॉब के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार शीतल घोडाम कर रही हैं।

लापता युवक का मिला शव

गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा तहसील के मौशी गांव निवासी अनिल बाबूराव मडावी (32) का शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित पहाड़ी के पास बने बांध के समीप जंगल में एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल मडावी रविवार दोपहर से बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप जंगल में खोजबीन की, जहां उनका शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला।

हत्या या आत्महत्या?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल, कुरखेड़ा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?