गोवंश तस्करी का भंड़ाफोड़ 
गढचिरोली

गोवंश तस्करी का भंड़ाफोड़, 23 लाख का माल जब्त, 26 गौमाताओं को दिया जीवनदान

Gadchiroli Crime: कोरची पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारियों को बेतकाठी से बोरी के दौरान अवैध तरीके से गावंश की तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: कोरची पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारियों को बेतकाठी से बोरी के दौरान अवैध तरीके से गोवंश की तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र बेडगांव व पुलिस थाने कोरची के अधिकारी व कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से 26 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी करने वाले ट्रक समेत 23 लाख 78 हजार रुपयों का माल कोरची तहसील के बोरी गांव समीप जब्त किया। वहीं पुलिस ने 26 गोवंश को जीवनदान भी दिया।

इस मामले में गोवंश की तस्करी करनेवाले 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के नाम नागपुर निवासी अरबाज कुरेशी, मोहम्मद झईद मो।जावेद, शेख भोलु, अजय चौधरी, संजय पानसे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरची पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारियों को बेतकाठी से बोरी मार्ग से अवैध तरीके से गोवंश तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी।

कुल 23 लाख 78 हजार रुपयों का माल जब्त

इस जानकारी के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र बेडगांव व कोरची पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए बोरी समीप गोवंश तस्करी करनेवाले एम. एच. -40 सीटी -7892 ट्रक को पकड़ा। इसी के साथ पायलेटींग करने वाली फोर व्हीलर फ्रोन्क्स एम. एच. -31 जीए -0313 क्रमांक की कार समेत कुल 23 लाख 78 हजार रुपयों का माल जब्त किया।

5 आरोपी किए गए गिरफ्तार

कोरची पुलिस थाने में आरोपी अरबाज कुरेशी, मोहम्मद झईद मो।जावेद, शेख भोलु, अजय चौधरी, संजय पानसे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं सभी गोवंश को लाखनी के गराडा में स्थित ज्ञान फाउंडेशन गौशाला में भेजकर जीवनदान दिया गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज, उपविभागीय अधिकारी रविंद्र भोसले के मार्गदर्शन में कोरची पुलिस थाने व बेडगांव सहायता केंद्र के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने की। मामले की अधिक जांच पुलिस सहायता केंद्र बेडगांव के दिनेश खोटेले कर रहे है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा