-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Man Arrested For Sexually Abusing A Five Year Old Girl
5 साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकत, 18 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार; POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में 18 वर्षीय युवक ने पड़ोस की 5 साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकतें की। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर से एक नाबालिग बच्ची के सामने अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार (24 अक्टूबर) को प्रकाश में आई, जब बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आज़ाद अशोक रोहिदास (18) को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ शहर में रहती है। महिला ने पुलिस को घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी 5 साल की बेटी पढ़ाई कर रही है। घटना उस समय हुई जब दिवाली की छुट्टियां चल रही थीं और इलाके के बच्चे घर के सामने खेल रहे थे।
क्या है मामला?
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी आज़ाद अशोक रोहिदास, जो पड़ोस में ही रहता है, उसने बच्ची को दो बार निशाना बनाया। पहली घटना 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे हुई और दूसरी घटना 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे हुई। दोनों ही मौकों पर आरोपी ने बच्ची को इशारे से अपने पास बुलाया। जब वह नहीं गई, तो उसने उसके सामने अश्लील हरकत की।
सम्बंधित ख़बरें
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
यह भी पढ़ें:- ‘चुनाव आते ही मीठी बातें, बाद में किसान भुला दिए जाते हैं’, नाना पटोले ने महायुति सरकार पर बोला हमला
जैसे ही बच्ची की मां को इस चौंकाने वाली घटना का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तत्काल केस दर्ज किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
नाबालिग बच्ची के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराएं लगाई हैं। आरोपी आज़ाद अशोक रोहिदास पर धारा 75(2), 79 बीएनएस और 12 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर काटकड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक करिश्मा मोरे ने किया।
Man arrested for sexually abusing a five year old girl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














