बीएसएनएल मोबाइल टॉवर सेवा नियमित करने की मांग 
गढचिरोली

बीएसएनएल मोबाइल टॉवर सेवा नियमित करने की मांग, अहेरी तहसील कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण

BSNL Tower Issue:भंडारा जिले के अहेरी तहसील के भंगारामपेठा गांव में बीएसएनएल मोबाइल टॉवर की अनियमित सेवा से ग्रामीण परेशान हैं। संवाद और ऑनलाइन कार्य बाधित होने पर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: अहेरी तहसील के दामरंचा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले भंगारामपेठा गांव में बीएसएनएल का मोबाइल टॉवर तो स्थापित किया गया है, लेकिन इसकी अनियमित सेवा के कारण ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं। नेटवर्क की समस्या के चलते संवाद, शैक्षणिक कार्य, ऑनलाइन व्यवहार और आपातकालीन स्थितियों में संपर्क साधना मुश्किल हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तत्काल सेवा नियमित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

सरकार और प्रशासन द्वारा जिले के ग्रामीण तथा दुर्गम क्षेत्रों में संचार क्रांति के तहत मोबाइल नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत अहेरी तहसील के भंगारामपेठा में बीएसएनएल का टॉवर निर्माण किया गया था, जिससे प्रारंभ में ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिली। लेकिन पिछले कुछ महीनों से नेटवर्क की अनियमितता के कारण ग्रामीणों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑनलाइन कामकाज ठप

संवाद में दिक्कतों के साथ-साथ ऑनलाइन कामकाज ठप हो गए हैं। इस स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों की अगुवाई करते हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अजय कंकडालवार ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सेवा में शीघ्र सुधार की मांग की।

बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य अजय नैताम, प्रमोद कोडापे, जे. टी. मडावी, नरेश गर्गम, राजू दुर्गे, कार्तिक तोगाम, सत्यम नीलम, समय्या मुलकरी, आनंद जियाला, विष्णू मुलकरी, आनंद मुलकरी, सीताराम वेलदी, जयराम आत्राम, विनोद दुनलावर, सागर वेलदी, राजू मडावी, परदेश मडावी, अनिल मुलकरी, बापू शेगम, संतोष मडावी, मासा मडावी, कारे वेलदी, मारा वेलदी, मनोज कोडापे, राकेश आत्राम, रोशन वेलदी, मधुकर मडावी, पवन वेलदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान