बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

High-Alert Mission: गड़चिरोली में बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, LCB की सबसे बड़ी कार्रवाई

LCB Gadchiroli Investigation: गड़चिरोली LCB ने मोबाइल टावर बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया। 5 लाख का माल जब्त, 9 मामलों का खुलासा और कई आरोपी गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Battery Theft Gang: गड़चिरोली पुलिस के संरक्षण में जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से मोबाइल टावरों की बैटरियों की चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गड़चिरोली नीलोत्त्पल ने स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी)को इन अपराधों का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

उनके आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने कुशलता से जांच करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वाहन चालक आलापल्ली निवासी गोविंद खंडेलवार (19), गडचिरोली के नेहरू वार्ड निवासी उमेश मनोहर इंगोले (38), अहेरी निवासी तिरुपति व्यंकैया दासरी (38) का समावेश होकर इस मामले में अन्य दो लोगों का समावेश है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों से बैटरी बिक्री से प्राप्त 2 लाख रुपये नकद, 3 लाख रूपये कीमत का चोरी का पिकअप वाहन समेत अन्य सामग्री ऐसा कुल 5 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी. के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगड़े के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंह दुलत, पुलिस उपनिरीक्षक विकास चव्हाण, इंगोले, पुलिस कर्मचारी सतीश कट्टीवार, राजू पंचफुलीवार, शिवप्रसाद करमे, श्रीकांत बोइना, धनंजय चौधरी, दीपक लोणारे, गणेश वाकडोतपवार, सुजाता ठोंबरे आदि ने की।

पहले चुराए वाहन, बाद में बैटरी चोरी का सिलसिला शुरू

गड़चिरोली जिले के संवेदनशील क्षेत्र में बसे कांदोडी, गुरजा, येमली, राजाराम खांदला, तलवाड़ा, ताडगांव और वेदमपल्ली गांवों में मोबाइल टावर बैटरी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इन घटनाओं पर नजर रखते हुए पिछले 15 दिनों से पुलिस की टीम गुप्त निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रात के समय संदिग्ध रूप से टावर वाले गांवों में घूमते हुए देखा गया।

गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक आलापल्ली निवासी गोविंद खंडेलवार (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि, यह वाहन भी चोरी का है, और उसी वाहन का उपयोग कर उसने अपने साथी उमेश मनोहर इंगोले और अन्य दो लोग मिलकर मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी की थीं। वहीं आरोपियों ने चोरी की गई अहेरी निवासी तिरुपति दासरी को बेची और दासरी ने कागजनगर निवासी याकूब शेख को बेचने की जानकारी सामने आयी।

बैटरी चोरी के 9 मामले आये सामने

जांच के दौरान आरोपियों ने अहेरी पुलिस थाना क्षेत्र में 2, पुलिस उपपुलिस थाना क्षेत्र में 2, येमली बुर्गी थाना क्षेत्र में 2, राजाराम (खांदला) थाना क्षेत्र में 1 और ताडगांव थाना क्षेत्र में 1 चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। इस प्रकार कुल 9 अपराध उजागर हुए हैं। वर्तमान में सभी आरोपी येमली बुर्गी पुलिस थाने में दर्ज अपराध के तहत गिरफ्तार हैं। और आगे की जांच गडचिरोली पुलिस द्वारा की जा रही है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट