मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गड़चिरोली आश्रमशाला डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
गड़चिरोली

गड़चिरोली आश्रमशाला सर्पदंश हादसा, देवेंद्र फडणवीस का बड़ा एक्शन, स्कूल का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द

Maharashtra Government Action: गड़चिरोली की आश्रमशाला में सर्पदंश से 3 छात्राओं की मौत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा एक्शन लेते हुए स्कूल का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने का आदेश दिया।

रूपम सिंह

Gadchiroli Snakebite Incident: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में सरकारी सहायता प्राप्त आश्रमशाला में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने जपतलाई गांव स्थित संबंधित रेसिडेंशियल आश्रमशाला का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। फडणवीस गड़चिरोली जिले के पालक मंत्री भी हैं।

फर्श पर सो रही छात्राओं को सांप ने डसा

घटना धानोरा तालुका के जपतलाई गांव स्थित आश्रमशाला की है। बताया गया कि छात्राएं फर्श पर सो रही थीं, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश की घटना में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रबंधन की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने प्रथम दृष्टया छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने आश्रमशाला प्रबंधन और छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार का मानना है कि गड़चिरोली आश्रमशाला में सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं में कथित लापरवाही के कारण यह दर्दनाक घटना हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी ग्रांट के बावजूद सुविधाएं नहीं तो अधिकारी पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी अनुदान मिलने के बावजूद यदि किसी आश्रमशाला में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

उन्होंने कहा कि आश्रमशालाओं का निरीक्षण करने और रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के स्तर पर लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए।

दूरदराज की आश्रमशालाओं का भी नियमित निरीक्षण

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि केवल मुख्य सड़कों या आसानी से पहुंच वाले क्षेत्रों में स्थित आश्रमशालाओं का निरीक्षण न किया जाए। दूरदराज और अंदरूनी इलाकों में संचालित आश्रमशालाओं का भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आश्रमशालाओं में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे