हाई रिस्क त्रिगर्भावस्था का सफल इलाज (फोटो नवभारत)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में एक मां ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, एलकेएएमएच की मेडिकल टीम ने संभाली जटिल डिलीवरी

Gadchiroli Hospital: गड़चिरोली के एलकेएएमएच में 32 सप्ताह की उच्च जोखिम वाली त्रिगर्भावस्था का सफल प्रबंधन किया गया। आपातकालीन सिजेरियन से तीन समयपूर्व नवजातों का जन्म हुआ।

आलोक उमाकृष्ण

High Risk Triplet Pregnancy: गड़चिरोली में लॉयड् काली अम्मल मेमोरियल हॉस्पिटल (एलकेएएमएच), हेडरी में एक उच्च जोखिमवाली त्रिगर्भावस्था का सफलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से 3 समयपूर्व नवजात शिशुओं का सुरक्षित जन्म कराया गया।

प्रसूता की उम्र 32 वर्ष है और वह मांगेर गांव की निवासी हैं। मार्च 2026 में पहली बार एलकेएएमएच अस्पताल में परामर्श लिया था। इसके बाद वह पूरी गर्भावस्था के दौरान नियमित प्रसवपूर्व चिकित्सा देखरेख में रहीं। अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भ में 3 शिशुओं की पुष्टि हुई, जिसके कारण यह गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली मानी गई और इसमें निरंतर तथा विशेष निगरानी की आवश्यकता थी।

डॉक्टरों ने लिया तत्काल सिजेरियन का फैसला

11 अगस्त को हल्के पेट दर्द तथा कमर के निचले हिस्से में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान डॉक्टरों की टीम ने नियमित अल्ट्रासाउंड, भ्रूण की हृदय गति की निगरानी तथा अन्य आवश्यक जांच के माध्यम से मां और तीनों शिशुओं की लगातार निगरानी की। संभावित समयपूर्व प्रसव को ध्यान में रखते हुए शिशुओं के फेफड़ों के विकास के लिए आवश्यक दवाएं दी गई।

साथ ही, इमरजेंसी सर्जरी की संभावना को देखते हुए रक्त की भी अग्रिम व्यवस्था की गई। मां और उनके परिवार के सदस्यों को गर्भावस्था की उच्च जोखिम वाली स्थिति, समयपूर्व प्रसव की संभावना तथा नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता पड़ने के संबंध में नियमित रूप से परामर्श दिया गया।

21 अगस्त को की गई आगे की जांच में शिशुओं के रक्त संचार और हृदय गति में चिंताजनक बदलाव दिखाई दिए, जो गर्भमें शिशुओं को संभावित परेशानी का संकेत थे। प्रसव में देरी से होनेवाले जोखिमों को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

तीनों शिशुओं में एक मिनट का अंतर

गर्भावस्था के 32 सप्ताह तथा 5 दिन पूरे होने पर मात्र तीन मिनट के अंतराल में तीनों शिशुओं का सुरक्षित जन्म कराया गया। पहली शिशु, एक बालिका, जिसका वजन 1.360 किलोग्राम था, उसका जन्म रात 9:25 बजे हुआ। इसके बाद दूसरी बालिका, जिसका वजन 1.186 किलोग्राम था, उसका जन्म रात 9:26 बजे हुआ।

वहीं तीसरे शिशु, एक बालक, जिसका वजन 1.530 किलोग्राम था, उसका जन्म रात 9:27 बजे हुआ। समयपूर्व जन्म और कम वजन के कारण तीनों नवजात शिशुओं को तत्काल अस्पताल की विशेष नवजात देखभाल इकाई में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी गहन निगरानी, इलाज और आवश्यक चिकित्सा देखभाल की जा रही है।

स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध

उच्च जोखिम वाले इस प्रसव के सफल प्रबंधन पर चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए लॉय मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरन ने कहा कि मैं एलकेएएमएच अस्पताल के सभी डाक्टरों, नसाँ और स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर हस्तक्षेप तथा तीनों नवजात शिशुओं के सुरक्षित जन्म के लिए उनके समर्पित प्रयासों हेतु हार्दिक बधाई देता हूं।

मैं नवजात शिशुओं और उनकी मां के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एलकेएएमएच अस्पताल गड़चिरोली जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा जिन समुदायों की हम सेवा करते हैं, वहां एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देने के लिए सदैव प्रतिवद्ध रहेगा।'

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?

सत्र खत्म, लेकिन सत्रावसान नहीं, क्या परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी? जयराम रमेश का शाह से तीखा सवाल

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति