गड़चिरोली के एसपी एम. रमेश ने महिला दक्षता समिति की बैठक में सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों पर चर्चा

Women Safety Empowerment: गड़चिरोली में महिला दक्षता समिति की बैठक हुई। एसपी एम. रमेश ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
Gadchiroli Police Women Safety Empowerment Meeting
गढ़चिरौली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर बैठक आयोजित की(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Gadchiroli Police Women Safety Empowerment: पुलिस दल के साथ समाज के सभी घटक जागरूक रहकर महिलाओं के सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से आगे आना चाहिए, महिलाओं का सन्मान, सुरक्षितता तथा स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए गड़चिरोली पुलिस दल महिला सक्षमीकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, ऐसा कथन पुलिस अधीक्षक एम। रमेश ने किया।

पुलिस दल की ओर से महिला सक्षमीकरण, महिलाओं की सुरक्षितता तथा उन्हे सरकार की विभिन्न योजना व उपक्रमों का लाभ देने के उद्देश से दक्षता समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। इस समय बैठक में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए वे बोल रहे थे।

नक्सलवाद के साथ विभिन्न आह्वान का सामना करते हुए गड़चिरोली पुलिस दल की ओर से समय समय पर जनजागृति पर उपक्रमों का आयोजन किया जाता है। गड़चिरोली पुलिस दल की ओर से महिलाओं के संदर्भके प्रश्नों के तहत उपाययोजना करने के लिए महिला दक्षता समिति की स्थापना की गई है।

अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक

पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने उपस्थितों को मार्गदर्शन करते हुए कहां कि, कोई घटना होने के बाद इसपर कानुनी कार्रवाई करने के बजाएं ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रतिबंधात्मक उपाययोजना करने पर गड़चिरोली पुलिस दल की ओर से जोर दिया जानेवाला है।

महिलाएं किसी तरह के अन्याय या अत्याचार का शिकार न होते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। महिलाएं अपनी समस्याएं खुले दिल से रख पाए तथा उनके समस्याओं के दौर में पुलिस दल द्वारा तत्काल मदद मिले, इसके लिए पुलिस दल सदैव तत्पर है। डायल 112 इस आपत्कालीन संपर्क क्रमांक के माध्यम से महिला व बालकों के साथ सभी नागरिकों की मदद की जा रही है।

उपाययोजना पर लिया जायजा

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, छेडखानी व लैंगिक अत्याचार के खिलाफ के कानूनी प्रावधान, सायबर अपराध से संरक्षण, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा आपत्कालीन परिस्थिती में पुलिस से संपर्क करने के पद्धति पर मार्गदर्शन किया गया। इस समय ड्रग फ्री कैम्पस संकल्पना संदर्भ में चर्चा कर इस संदर्भ के उपाययोजना का जायजा लिया गया

उक्त बैठक में उपस्थित दक्षता समिति सदस्यों से भी उक्त विषय पर मशवरे व सूचना लिए गए। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस दल के इस उपक्रम का स्वागत कर महिला सुरक्षा व सक्षमीकरण के लिए ऐसे उपक्रमों का निरंतर आयोजन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Gadchiroli Police Women Safety Empowerment Meeting
गडचिरोली में सोशल मीडिया पर वायरल बड़ी मछली के फोटो-वीडियो दिखने का दावा निकला अफवाह, वनविभाग ने किया खंडन

शिक्षिका का समावेश

पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में इस समिति में अप्पर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपअधीक्षक (गृह) इनके साथ, पुलिस अधिकारी, गड़चिरोली शहर के विभितील विविध सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिष्ठित महिला वकील, डाक्टर, शिक्षिका का समावेश है।

इस दौरान महिलाओं के दैनंदिन जीवन के दिक्कतें, उनकी सुरक्षितता से संबंधित विभिन्न बाते, कानूनी अधिकार, सामाजिक प्रश्न तथा शालेय छात्राओं के सुरक्षा संबंधी उपलब्ध होने वाले विभिन्न अवसर संदर्भ में बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

उक्त बैठक के आयोजन के लिए स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे व भरोसा सेल की पुलिस उपनिरीक्षक राजश्री रामटेके तथा पुलिस कर्मियों ने प्रयास किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com