गड़चिरोली अवैध शराब तस्करी (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 2 स्कॉर्पियो समेत 27.70 लाख का माल जब्त

Illegal Liquor Transport: गड़चिरोली जिले की एटापल्ली तहसील में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो वाहनों समेत 27 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • गड़चिरोली पुलिस ने एटापल्ली तहसील के जीवनगट्टा-बारसेवाड़ा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो स्कॉर्पियो वाहनों समेत कुल 27 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया।

  • पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।

  • पुलिस के अनुसार, सफेद स्कॉर्पियो से शराब की पेटियां काली स्कॉर्पियो में स्थानांतरित की जा रही थीं।

Gadchiroli Illegal Liquor Smuggling: एटापल्ली तहसील के जीवनगट्टा-बारसेवाड़ा मार्ग पर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 स्कॉर्पियो वाहनों समेत कुल 27 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एटापल्ली निवासी आकाश प्रशांत मुजुमदार (32), नागपुर निवासी अफसर शेख हुसेन (36), वर्धा जिले के समृद्रपुर तहसील के नंदुरी निवासी प्रशांत बजरंग आंबटकर (43), एटापल्ली तहसील के जांभिया गट्टा निवासी पंकज शामल बारई (29), छग के कांकेर जिले के पाखंजुर के जनकपुर निवासी तुषार मिहीर रॉय तथा किसकनगर निवासी सुरत सत्यजित मंडल (21) का समावेश है।

जीवनगट्टा-बारसेवाड़ा मार्ग पर जाल बिछाया

पुलिस को 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि जीवनगट्टा गांव में स्कॉर्पिओ वाहन द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी की जानेवाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जीवनगट्टा-बारसेवाड़ा मार्ग पर जाल बिछाया। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो शराब की खेप लेकर पहुंची।

पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

इसके तुरंत बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी वहां आई। सफेद स्कॉर्पियो से शराब की पेटियां काली स्कॉर्पियो में स्थानांतरित की जा रही थीं। इसी बीच आरोपियों को आगे और पीछे से पुलिस वाहनों के आने का संदेह हुआ। उन्होंने दोनों वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, सफेद स्कॉर्पियो रिवर्स लेते समय नाली में फंस गई, जबकि काली स्कॉर्पियो के सामने पुलिस वाहन सकी। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने खड़ा कर दिए जाने से वह भी भाग नहीं कब्जे में लेकर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा।

शराब आपूर्ति का नेटवर्क उजागर

पुलिस जांच में सामने आया है कि मामले का मुख्य आरोपी वर्धा जिले के नंदुरी निवासी प्रशांत बजरंग आंबटकर (43) ने आरोपी जांभिया गट्टा निवासी पंकज बारई के कहने पर यह शराब एटापल्ली के आकाश मुजुमदार को पहुंचाने के लिए लाई थी। इस खेप में से 29 पेटियां शराब जीवनगट्टा निवासी संतोष डोलू नरोटे को दी गई थीं।

इस मामले में अंधेरे का लाभ 3 आरोपी फरार हो गए। इन आरोपियों में जीवनगट्टा निवासी संतोष डोलू नरोटे (40), जांभिया गट्टा निवासी मिथुन निर्मल मलिक (36) तथा चंद्रपुर जिले के जाम निवासी गौरव प्रभाकर माकोडे का समावेश है। आरोपियों के खिलाफ एटापल्ली थाने में मामला दर्ज किया।

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां