गड़चिरोली भालू हमला  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

भालू से भिड़ी महिला, गड़चिरोली अचानक हुआ हमला, कुल्हाड़ी दिखाकर बचाई जान

Gadchiroli Bear Attack: गड़चिरोली के पन्नेमारा गांव में खेत की ओर जा रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला ने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी दिखाकर भालू का सामना किया ।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Wildlife: गड़चिरोली जिले के धानोरा तहसील के पन्नेमारा गांव में रविवार 27 सितंबर को खेत की ओर जा रही एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। घटना के समय आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

ऐसे में महिला ने घबराने के बजाय अदम्य साहस का परिचय देते हुए हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी दिखाकर भालू का सामना किया और उसे वहां से भगाने में सफल रही। इस झड़प में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है।

हिम्मत नहीं हारी कमलाबाई

घायल महिला का नाम पन्नेमारा निवासी कमलाबाई शिवलाल कोरेटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलाबाई कोरेटी रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपने खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए कमलाबाई ने हिम्मत नहीं हारी और हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी दिखाकर भालू को डराया।

पन्नेमारा गांव में भालू का हमला

महिला के साहस के चलते भालू वहां से भाग गया। हालांकि, भालू के साथ हुई इस झड़प में कमलाबाई के हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल मुरूमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अभिलाषा आकीनवार और साक्षी कोकोडे ने उनका प्राथमिक उपचार किया। कमलाबाई की चोट की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगे के उपचार के लिए धानोरा ग्रामीण अस्पताल रेफर किया।

महिला के हाथ में गंभीर चोट

घटना के दौरान तुकाराम कोल्हे, ग्रापं मुरूमगांव के पूर्व सरपंच शिवप्रसाद गवरनाम, पन्नेमारा के पुलिस पटेल प्रभाकर हलामी तथा मुनीर शेख सहित अन्य लोग स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित थे। घटना के बाद पन्नेमारा और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में भालू की मौजूदगी को लेकर चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी