गड़चिरोली ग्राम पंचायत  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

Gadchiroli Administrator: सरपंच राज समाप्त, 15 वें व 16 वें वित्त आयोग की निधि खर्च करने का रास्ता साफ

15th Finance Commission: गड़चिरोली जिले की 12 पंचायत समितियों के तहत 352 ग्राम पंचायतों में अब सरकारी कर्मचारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Gram Panchayat: महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम, 1959 की संबंधित धाराओं के तहत प्रशासनिक कारणों से पंचायत चुनाव कराना संभव न होने की स्थिति में राज्य सरकार को ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार है। जिले की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले कई महीनों से उनके प्रशासन को लेकर बना असमंजस अब दूर हो गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी कार्यालयीन परिपत्र के बाद जिले की ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्ति का मार्ग स्पष्ट हो गया है।

राज्य के ग्राम विकास विभाग के नए निर्देशों के अनुसार, जिले की 12 पंचायत समितियों के अंतर्गत कुल 352 ग्राम पंचायतों पर अब सरकारी कर्मचारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा पंचायत विभाग के विस्तार अधिकारियों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे पूर्व ग्राम पंचायतों का प्रशासन संभाल रहे सरपंच तथा उपसरपंचों का कार्यकाल 4 सितंबर 2026 को समाप्त हो गया था।

प्रशासनिक अड़चनें दूर होने की उम्मीद

अब ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में शासकीय अधिकारियों की नियुक्ति होने से पूर्व का सरपंच राज समाप्त हो गया है। प्रशासकों का कार्यकाल महाराष्ट्र शासन के राजपत्र में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से 6 माह अथवा ग्राम पंचायत के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक, इनमें से जो अवधि पहले समाप्त होगी, तब तक रहेगा। शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना तथा आदेशों के अधीन रहते हुए प्रशासकों के अधिकार भी स्पष्ट किए हैं। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही प्रशासनिक अड़चनें दूर होने की उम्मीद है।

विकासकार्यो को मिलेगी गति

ग्राम पंचायतों पर प्रशासक के रूप में सरपंच तथा उपसरपंचों की नियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद वित्त आयोग की निधि के खर्च को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसके चलते 15वें वित्त आयोग की बड़ी राशि खर्च नहीं हो सकी थी। अब पूर्णकालिक सरकारी अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किए जाने से ग्राम पंचायतों के वित्तीय तथा विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। विशेष रूप से 15 वें वित्त आयोग की शेष निधि का उपयोग करने के साथ ही 16 वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली निधि के माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने का रास्ता खुल गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को मंजूरी एवं क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

पंसवार ग्रापं प्रशासक के आंकड़े

  • अहेरी - 29

  • आरमोरी - 28

  • भामरागढ़ - 2

  • एटापल्ली - 16

  • चामोर्शी - 69

  • गड़चिरोली - 46

  • मुलचेरा - 16

  • कोरची - 18

  • कुरखेड़ा - 43

  • धानोरा - 38

  • देसाईगंज - 17

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना