प्रतीकात्मक तस्वीर 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के धाराशिव में पटाखा कारखाने में धमाका, एक कर्मचारी घायल

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तेरखेड़ा में सूरज फायरवर्क्स के कारखाने में धमाका होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।

शुभम सोनडवले

छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तेरखेड़ा में एक पटाखा निर्माण इकाई में धमाका होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे "सूरज फायरवर्क्स" कारखाने में हुई।

धाराशिव में वाशी तालुका के एक तहसीलदार राजेश लांडगे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "तेरखेड़ा में कई लाइसेंसी पटाखा निर्माण इकाइयां हैं। इनमें से एक कारखाने में धमाका हुआ। यह घटना उस वक्त घटी जब चांगदेव दहावरे (55) नामक कर्मचारी कारखाने का ताला खोलने गया था। गवाहों के अनुसार, कारखाने में बहुत अधिक गैस जमा हो गई थी, जिसके कारण धमाका हुआ।"

उन्होंने कहा कि अग्निशमन और पुलिस की टीम फिलहाल जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, "हम शनिवार तक इस घटना की रिपोर्ट तैयार करने जा रहे हैं। उसके बाद हम घटना के कारणों की सही जानकारी दे पाएंगे। धमाके का प्रभाव इतना जोरदार था कि जिस कमरे में यह हुआ, वह पूरा कमरा ढह गया।"

उन्होंने बताया कि घायल कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए लातूर ले जाया जा रहा है। लांडगे ने कहा, "कंपनी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। लेकिन हम इकाई के अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।" (एजेंसी)

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा