मुंबई फेक करेंसी रैकेट भांडाफोड़ 
महाराष्ट्र

मुंबई में फेक करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, लाखों के जाली नोट बरामद, 2 गिरफ्तार

मालवणी पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 23 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

सोनाली चावरे

मुंबई: पुलिस ने मालवणी में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 लाख रुपये के नकली नोट और छापने की सामग्री जब्त की गई है।

मालवणी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दीपक हिंडे और निगरानी दल मालवणी पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान थे, तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार एक नीले रंग की बलेनो कार साईबाबा मंदिर के पास, मार्वे बीच रोड, मालाड (पश्चिम), मुंबई में संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी।

500 के कुल 1740 नकली नोट बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और योजना के मुताबिक रात 8:10 बजे मौके पर पहुंचकर उक्त कार को घेर लिया। कार में मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से 500-500 रुपये के कुल 1740 नकली नोट बरामद किए गए।

इसके अलावा, एक लैपटॉप, प्रिंटर, रंगीन स्याही, विशेष प्रकार का कागज, कटर, स्केल, कैंची जैसी नकली नोट छापने में उपयोग की जाने वाली सामग्री भी जब्त की गई। मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 661/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 178, 180, 181, 182, 318(1), और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है

संपत सामवय्या एंजपल्ली, उम्र 46 वर्ष, निवासी – जिला जयशंकर, तेलंगाना

रहीमपाशा याकुब शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी – जिला वारंगल, तेलंगाना

कानून से बच पाना नहीं है आसान 

मालवणी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल नकली नोटों के एक संगठित गिरोह को बेनकाब करने में सफल रही है, बल्कि इससे ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को सख्त संदेश भी गया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो