Dhule Bus Station Modernization ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
धुले

धुले को 90 नई एसटी बसों की सौगात, पालकमंत्री की पहल लाई रंग, चार बस स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण

Dhule ST Buses Approval: धुले जिले को 90 नई एसटी बसों की मंजूरी मिली है। दोंडाइचा, शिंदखेडा, शिरपुर और पिंपलनेर बस स्टेशनों का भी अत्याधुनिक तरीके से विकास किया जाएगा।

अंकिता पटेल

Dhule Bus Station Modernization: धुले जिले में एसटी यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पालकमंत्री जयकुमार रावल की पहल और लगातार पैरवी के बाद जिले को 90 नई एसटी बसों की मंजूरी मिल गई है, वहीं दोडाइचा, शिंदखेडा, शिरपुर और पिंपलनेर बस स्टेशनों का अत्याधुनिक तरीके से विकास किया जाएगा।

इससे हजारों यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक होगा। पालकमंत्री जयकुमार रावल ने मुंबई में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ विशेष बैठक कर जिले में एसटी सेवाओं की स्थिति और बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

इस बैठक में एसटी महामंडल के प्रबंध निदेशक माधव कुरोकर, महाप्रबंधक दिनेश महाजन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रावल के प्रयासों के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

7 करोड़ रुपए का फंड मंजूर बैठक में दोंडाईचा बस स्टेशन के पायाभूत विकास के लिए 7 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया गया। इसके अलावा पिंपलनेर, शिरपुर और शिंदखेडा बस स्टेशनों का विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। 1980 के दशक में बने इन बस स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर नया रूप दिया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नए बस स्टेशनों में यात्रियों के लिए फ्री वाई-फाई, मोबाइल वाजिंग पॉइंट, डिजिटल सूचना बोर्ड, स्वच्छ प्रतीक्षागृह और ऑनलाइन टिकट सुविधा उपलब्ध होगी।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, बेहतर निगरानी व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा का उपयोग भी किया जाएगा।

इसके अलावा फूड कोर्ट, एटीएम, दवा दुकान, दिव्यांगों के लिए रैप और महिलाओं के लिए स्तनपान कक्ष जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिले की एसटी सेवा को मजबूत करने के लिए 90 नई बसों का भी वितरण तय किया गया है। इसके तहत धुलिया, साक्री और शिरपुर डिपो को 20-20 बसें, जबकि शिंदखेडा और दोहाइवा डियो को 15-15 बसे मिलेगी।

एसटी ग्रामीण और शहरी यात्रियों की लाइफलाइन

एसटी ग्रामीण और शहरी यात्रियों की जीवनरेखा है, यात्रियों को बेहतर सेवा देने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में इन योजनाओं का लाभ सीधे यात्रियों को मिलेगा और जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी।

- पालकमंत्री, जयकुमार रावल

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी