भाजपा विधायक अनुप अग्रवाल फोटो नवभारत
धुले

धुले में 725 एकड़ MIDC पर सियासी संग्राम! BJP विधायक अनूप अग्रवाल ने की संजय शर्मा के CDR जांच की मांग

Dhule MIDC News: धुले में 725 एकड़ जमीन पर MIDC की मंजूरी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा विधायक अनूप अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर संजय शर्मा के CDR जांच की मांग की है।

आकाश मसने

Highlights

  • भाजपा विधायक अनूप अग्रवाल ने संजय शर्मा के CDR की जांच की मांग की

  • धुले में 725 एकड़ MIDC को मिली कैबिनेट मंजूरी से ध्यान भटकाने की कोशिश

  • भाजपा नेताओं की छवि खराब करने का आरोप

BJP MLA Anoop Agrawal Demands CDR Probe: धुले शहर में 725 एकड़ जमीन पर एमआईडीसी स्थापित करने के मंत्रिमंडलीय फैसले के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई बयानबाजी अब राजनीतिक टकराव में बदल गई है। भाजपा विधायक अनुप अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों और महिला महापौर के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर संजय शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शर्मा का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) जांचने की मांग की।

विधायक अनुप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि संजय शर्मा के संपर्कों की पड़ताल से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कनेक्शन भी सामने आ सकते हैं। इस तरह के आरोप विधायक अनूप अग्रवाल ने लगाया है। शहर को विकास से दूर करने शहर में शांति भंग करने की साजिश के कारण ही सोशल मीडिया पर भाजपा जनप्रतिनिधियों की बदनामी की बात कही।

धुले में 725 एकड़ वन भूमि MIDC को देने की मंजूरी

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अनुप अग्रवाल ने कहा कि 27 अक्टूबर को मंत्रिमंडल ने धुले के औद्योगिक विकास के लिए 725 एकड़ वन भूमि एमआईडीसी को देने की मंजूरी दी थी। इस फैसले से शहर में उत्साह का माहौल था, लेकिन इसके बाद 29-30 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर उनके सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की जाने लगीं। अग्रवाल ने इसे विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने और शहर का वातावरण खराब करने का प्रयास बताया।

अवैध गोवंश वध और कत्तलखानों के खिलाफ कार्रवाई

भाजपा विधायक ने स्पष्ट किया कि अवैध गोवंश वध और कत्तलखानों के खिलाफ कार्रवाई प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत हुई है। छापे, पंचनामे, धुले महानगरपालिका की ओर से नोटिस और सीलिंग की कार्रवाई के बाद तीन अवैध कत्तलखानों को ध्वस्त किया गया। इसके बावजूद बिना सबूत उनके और महापौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पुल के स्लैब गिरने की घटना में भी उन पर और महापौर पर क्रमश: 20 और 10 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों को निराधार बताया।

धुले मनपा महापौर के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही

अग्रवाल ने धुले मनपा महापौर के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों और उनके नाम से प्रसारित एक कथित झूठी शिकायत का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला के सार्वजनिक पद पर होने का मतलब यह नहीं कि उसके सम्मान को ठेस पहुंचाई जाए। सोशल मीडिया पर फर्जी खातों से की जा रही टिप्पणियों पर भी उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने संजय शर्मा से जुड़े कुछ पुराने विवादों और संपत्ति संबंधी मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने पुलिस से सीडीआर की जांच, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की।

संजय शर्मा के पुराने मामलों का भी उठाया मुद्दा

अग्रवाल ने शर्मा से जुड़े कई संपत्ति और पुराने विवादों का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारी ओम भैया की आगरा रोड स्थित इमारत के नीचे की दुकान पर शर्मा ने कब्जा कर रखा है और वहां स्क्रैप मोटरसाइकिलों का कारोबार किया जाता है। दक्षिणमुखी मारुति मंदिर और नरसिंग मंदिर के आसपास की जमीनों पर कथित कब्जे, वन विभाग में लकड़ी के कारोबार और भूविकास बैंक के तहखाने पर कब्जे को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने आगरा रोड के डॉक्टर मिरजकर के मकान का विवाद उठाते हुए आरोप लगाया कि मकान खरीदने से इनकार किए जाने के बाद वहां निर्माणाधीन स्लैब क्रेन से तोड़ा गया और करीब 200 स्क्रैप मोटरसाइकिलें खड़ी की गईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया था। अग्रवाल के अनुसार, इस संपत्ति को लेकर दीवानी अदालत में मामला चला और शर्मा को तीन महीने की सजा भी हुई थी। उन्होंने डॉक्टर शिंदे से जुड़े एक अन्य संपत्ति विवाद का भी उल्लेख किया।

पतसंस्था और 10 हजार के लेन-देन पर सवाल

विधायक ने धुले जिले में श्रीकृष्ण नागरी सहकारी पतसंस्था के अचानक बंद होने, दैनिक वसूली और जमाकर्ताओं की एफडी का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले एक नगरसेवक के बैंक खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इस लेन-देन के पीछे का उद्देश्य भी जांच का विषय बताया।

- नवभारत लाइव के लिए धुले से वाहिद काकर की रिपोर्ट

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा