Maharashtra Crime News( Source: Social Media ) 
धुले

स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई, धुले में सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाली गैंग का भंडाफोड़

Dhule Solar Plant Cable Theft: धुले में सौर ऊर्जा परियोजना से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। एलसीबी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 6.97 लाख रुपये का माल जब्त किया।

अंकिता पटेल

Maharashtra Crime News: धुले सौर ऊर्जा परियोजनाओं (सोलर प्लांट) को निशाना बनाकर कॉपर केबल चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस ने पीछा कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस सफल कार्रवाई में करीब 6.97 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय केवल चोरों की कमर टूट गई है।

मामला 23-24 जनवरी की दरम्यानी रात का है, जब साक्री तहसील के कासारे छाईल स्थित सौर ऊर्जा प्रकल्प से अज्ञात चोरों ने तड़के करीब 3 बजे 45 हजार रुपये की कॉपर केबल चोरी की थी।

साक्री पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद एलसीबी की टीम तकनीकी आधार पर जांच में जुटी थी। 22 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर शेवाळी शिवार में बजरंग होटल के सामने हाईवे पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोचा- मच्छिद्र भटु जाधव (निवासी पेरेजपुर), प्रवीण रविंद्र जाधव (निवासी पेरेजपुर), सुलतान नुरा शहा (निवासी साक्री) इस आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके साथ ही किलो (कीमत लगभग 1.97 लाख रुपये)। एमएच 19 बीएम 3268 (कीमत लगभग 5 लाख रुपये), कुल 6.97 लाख रुपये का माल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

वारदातों की कबूली और टीम की सराहना

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने साक्री और निजामपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ीं वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे और अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे के मार्गदर्शन में एलसीबी निरीक्षक श्रीराम पवार के नेतृत्व वाली टीम ने की।

टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपनिरीक्षक और एलसीबी के अन्य जवानों का समावेश रहा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के सोलर प्रोजेक्ट संचालकों ने राहत की सांस ली है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा