-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Solar Panel Capacity Based On 12 Month Electricity Consumption Rule India
अब 12 महीने की बिजली खपत से तय होगी सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता, ऊर्जा विकल्प सीमित
- Written By: आंचल लोखंडे
PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: प्रधानमंत्री सूर्योदय मुफ्त बिजली योजना के तहत अब सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता उपभोक्ताओं की मांग नहीं बल्कि पिछले 12 महीनों की बिजली खपत के आधार पर तय की जाएगी।

solar panel capacity rule (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्योदय मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता उपभोक्ता की मांग के आधार पर नहीं, बल्कि पिछले 12 महीनों की बिजली खपत के आधार पर तय की जाएगी।
इस नए नियम के लागू होते ही उपभोक्ताओं, सोलर विक्रेताओं और उद्योग जगत में हलचल मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली वितरण कंपनी ने हाल ही में यह नियम लागू किया है। इसके तहत किसी भी घर या प्रतिष्ठान में सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता तय करते समय पिछले एक वर्ष में उपयोग की गई बिजली का औसत निकाला जाएगा और उसी के आधार पर सोलर सिस्टम की क्षमता मंजूर की जाएगी।
नया नियम लागू
पहले उपभोक्ता अपनी जरूरत या भविष्य के अनुमानित उपयोग के अनुसार सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता तय कर सकते थे। विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य सोलर ऊर्जा के नाम पर अतिरिक्त बिजली उत्पादन को नियंत्रित करना है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल में एसटी किराया बढ़ोतरी पर सवाल, सामान्य यात्रियों पर पड़ रहा भार
Yavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
Yavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
यवतमाल में छात्रावास घोटाला: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फर्जी छात्र संख्या और बिना टेंडर खरीद का बड़ा खेल
कई स्थानों से यह शिकायत सामने आई थी कि कुछ लोग जरूरत से अधिक क्षमता वाले सोलर प्रोजेक्ट लगाकर ज्यादा बिजली उत्पादन कर रहे थे और उसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कर रहे थे। ऐसे मामलों को रोकने के लिए यह नया नियम लागू किया गया है।
बिजली खपत के अनुसार ही सोलर प्रोजेक्ट स्थापित
नए नियम के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता सोलर प्रोजेक्ट से जरूरत से अधिक बिजली पैदा करता है और उसका उपयोग निर्धारित नियमों के विपरीत करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बिजली उत्पादन और उपयोग में बड़ा अंतर पाए जाने पर जांच भी की जा सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी वास्तविक बिजली खपत के अनुसार ही सोलर प्रोजेक्ट स्थापित करें।
करीब 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी
जानकारी के अनुसार 2 किलोवाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट लगाने में लगभग 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं का खर्च कम हो जाता है। वहीं 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्रोजेक्ट पर लगभग 1.70 लाख से 2 लाख रुपये तक खर्च आता है और इसमें करीब 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।
ये भी पढ़े: संजय राठौड़ ने सराहा, मांगुलकर ने घेरा: जानें महाराष्ट्र बजट पर यवतमाल के दिग्गजों की बेबाक राय
भविष्य में क्षमता बढ़ाने के लिए अलग आवेदन जरूरी
यदि भविष्य में किसी उपभोक्ता की बिजली खपत बढ़ती है, तो उसे सोलर प्रोजेक्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए अलग से आवेदन करना होगा। बिजली वितरण कंपनी द्वारा जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
इस नए नियम को लेकर कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी भी जताई है। उनका कहना है कि पहले वे भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अधिक क्षमता का सोलर सिस्टम लगा सकते थे, लेकिन अब यह विकल्प सीमित हो गया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह नियम सोलर ऊर्जा के सही उपयोग और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
Solar panel capacity based on 12 month electricity consumption rule india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
Jul 26, 2026 | 09:00 AMमुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














