रिपब्लिक डे के दौरान हार्ट अटैक (सौ. X ) 
धाराशिव

Dharashiv: ध्वजारोहण के बाद ग्रुप फोटो के दौरान गिरे अधिकारी, अस्पताल में मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मोहन जाधव की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना ध्वजारोहण के तुरंत बाद हुई।

अपूर्वा नायक

Excise officer death In Dharashiv: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम उस वक्त शोक में बदल गया, जब आबकारी विभाग के एक उप निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

यह घटना सोमवार को ओमेरगा तहसील के तलमोद सीमा चौकी पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आबकारी उप निरीक्षक मोहन जाधव (56) कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो के लिए खड़े थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़े।

सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें ओमेरगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मोहन जाधव सोलापुर के प्रताप नगर इलाके के निवासी थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अचानक गिरते नजर आ रहे हैं और उनके साथी तुरंत मदद के लिए दौड़ते दिखाई देते हैं।

अनुशासित और मेहनती अधिकारी के रूप में याद

सहकर्मियों ने जाधव को एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती अधिकारी के रूप में याद किया। उनके आकस्मिक निधन से विभाग में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सोलापुर में किया गया।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार