उद्धव ठाकरे मराठवाड़ा आंदोलन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

मराठवाड़ा के विकास पर उद्धव ठाकरे की सरकार को ललकार, 17 सितंबर को प्रदर्शन, तुमसे ना हो पाएगा आंदोलन का समापन

Uddhav Thackeray Marathwada Protest: मराठवाड़ा के विकास, लंबित निधि, पानी और रोजगार के मुद्दों को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 17 सितंबर को छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा आंदोलन करने जा रही है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Shiv Sena UBT Marathwada Campaign: मराठवाड़ा के विकास, लंबित निधि, पानी और रोजगार के सवालों को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है।

‘मराठवाड़ा का विकास तुमसे ना हो पाएगा’ अभियान के तहत आठों जिलों में चलाए गए जनआंदोलन का समापन 17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में होगा। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे स्वयं आंदोलन में शामिल होकर सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगेंगे।

आठ जिलों के आंदोलन का संभाजीनगर में शक्ति प्रदर्शन

विभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में सुबह साढ़े 11 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, मराठवाड़ा के विकास का अनुशेष वर्षों से बढ़ रहा है और सरकार की घोषणाओं के बावजूद अपेक्षित निधि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी आरोप को लेकर आठों जिलों में आंदोलन चलाया गया। अब संभाजीनगर में इसका समापन कर आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी है।

पानी, सूखा और रोजगार पर सरकार से जवाब की मांग

आंदोलन में मराठवाड़ा के लंबित विकास कार्यों के साथ पानी की समस्या, सूखा, किसानों की समस्याएं और रोजगार के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। शिवसेना नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया है कि वर्षों से आश्वासनों और घोषणाओं के बावजूद क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

पार्टी ने इन्हीं मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने का रुख अपनाया है। 17 सितंबर के आंदोलन को मराठवाड़ा के अधिकार, अस्तित्व और स्वाभिमान से जोड़ते हुए पार्टी ने इसे जनआंदोलन का बड़ा समापन कार्यक्रम बताया है।

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका