भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)  सोर्स: प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर में बड़ा बैंक फ्रॉड! SBI के पास गिरवी रखी 1.81 करोड़ की मशीनें गायब, कंपनी संचालक पर केस दर्ज

Sambhajinagar Bank Loan Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में एसबीआई के 1.81 करोड़ रुपये के गिरवी उपकरण गायब मिलने पर शिंदे सिल्क इंडस्ट्रीज और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज। पुलिस जांच में जुटी।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर में एसबीआई ने शिंदे सिल्क इंडस्ट्रीज को कारोबार विस्तार के लिए 2.81 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।

  • बैंक के पास गिरवी रखे 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के उपकरण निरीक्षण के दौरान इकाई से गायब मिले।

  • कंपनी और संचालक गणेश अरुण शिंदे के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Sambhajinagar SBI Mortgaged Machinery Missing: छत्रपति संभाजीनगर में एसबीआई के पास गिरवी रखे 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के उपकरण कंपनी की इकाई से गायब मिलने का मामला सामने आया है। बैंक ने शिंदे सिल्क इंडस्ट्रीज और उसके संचालक गणेश अरुण शिंदे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

एसबीआई के 1.81 करोड़ के गिरवी उपकरण गायब

छत्रपति संभाजीनगर के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से कारोबार विस्तार के लिए 2.81 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर खरीदी गई मशीनों में से 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के उपकरण कथित तौर पर बैंक की अनुमति के बिना गायब कर दिए गए। बैंक अधिकारियों के निरीक्षण में कंपनी की इकाई से गिरवी रखी मशीनें नदारद मिलीं। इसके बाद शिंदे सिल्क इंडस्ट्रीज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके संचालक गणेश अरुण शिंदे के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बैंक के उपप्रबंधक अमित खांडेभराड की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 314, 316 और 318 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उपनिरीक्षक पाचोले प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

कारोबार विस्तार के लिए मिला था कर्ज

शिकायत के अनुसार, एसबीआई की चिकलथाना औद्योगिक क्षेत्र शाखा ने 19 मई 2022 को शिंदे सिल्क इंडस्ट्रीज को कारोबार विस्तार के लिए 2.81 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया था। इस राशि से कंपनी ने मशीनें और उपकरण खरीदे थे। इनमें से 1.81 करोड़ रुपये मूल्य के उपकरण 31 मई 2022 को बैंक के पास गिरवी रखे गए थे।

बैंक और कंपनी के बीच हुए समझौते के अनुसार, बैंक की अनुमति के बिना इन मशीनों को बेचना या किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करना प्रतिबंधित था।

किस्तें नहीं चुकाने पर खाता हुआ एनपीए

शिकायत में बताया गया है कि कंपनी ने कर्ज की किस्तें नियमित रूप से नहीं चुकाईं। इसके चलते 29 दिसंबर 2025 को बैंक ने कंपनी के खाते को एनपीए घोषित कर दिया। बैंक के करीब 1.05 करोड़ रुपये बकाया हैं।

निरीक्षण में इकाई से गायब मिलीं मशीनें

6 नवंबर को बैंक प्रबंधक सुयोग नगरदेवलेकर और उपप्रबंधक अमित खांडेभराड ने जालना जिले की बदनापुर तहसील के वरुडी स्थित कंपनी की इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक के पास गिरवी रखी गई मशीनें वहां नहीं मिलीं।

शिकायत के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बैंक अधिकारियों ने कंपनी संचालक गणेश शिंदे से मशीनों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने अधिकारियों को बाहर जाने के लिए कहा और इकाई पर ताला लगा दिया। इसके बाद बैंक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अब गिरवी रखे उपकरणों के गायब होने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल