गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए बना चोर, मकान मालिक के घर से उड़ाए ढाई लाख के जेवर

Nagpur Theft Case: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में एक युवक ने अपने साथियों के साथ पुराने मकान मालिक के घर चोरी कर ली।
nagpur Kalamna police theft girlfriend expensive hobbies
नागपुर चोरी मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र के ओमनगर में पुराने मकान मालिक के घर चोरी की वारदात हुई।

  • मुख्य आरोपी गौरव पालीवाल पहले इसी मकान में किरायेदार रह चुका था।

  • परिवार के उज्जैन दर्शन के लिए जाने पर आरोपियों ने घर से सोने के जेवर चुरा लिए और ताला बदल दिया।

Kalamna Police Nagpur: कलमना थानाक्षेत्र में अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने और जल्द से जल्द ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में एक युवक के चोर बनने की कहानी सामने आई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमनगर निवासी अपने पुराने मकान मालिक का ताला बदलकर ही अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

हालांकि पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ही उसे दबोच लिया। फिर युवक के सिर से गर्लफ्रेंड और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का भूत उतर गया। मुख्य आरोपी गौरव सचिन पालीवाल के साथ देवेंद्र उर्फ दादू किशोरीलाल शाहू और वेदप्रकाश उर्फ छोटू वारदात में शामिल रहे। पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोच कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।

nagpur Kalamna police theft girlfriend expensive hobbies
26 नवंबर को नागपुर में होगा वॉक फॉर संविधान, भारी संख्या में शामिल होने की संविधान प्रेमियों से अपील

खाली घर की रेकी, चोरी के बाद बदल दिया ताला

जानकारी के अनुसार, घटना ओमनगर निवासी निशांत भाटी सीताराम किराना दुकान के पास की है। भाटी अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान देर रात आरोपियों ने घर को निशाना बनाया, मुख्य आरोपी गौरव पहले उनके मकान में किराये पर रह चुका था, जिससे उसे घर की बनावट और परिवार के बाहर जाने की पूरी जानकारी थी।

इलाके में रहने वाले देवेंद्र ने घर खाली होने की सूचना दी। इसके बाद गौरव, देवेंद्र और ने मिलकर अलमारी से सोने का हार, झुमके व अन्य कीमती जेवरात चुरा लिए और जाते-जाते ताला भी बदल दिया।

nagpur Kalamna police theft girlfriend expensive hobbies
नागपुर में अवैध होर्डिंग-बैनर पर मनपा की सख्ती, शीत सत्र से पहले चलेगा कार्रवाई अभियान

दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

CCTV से मिला सुराग, 2.50 लाख का माल जब्त उज्जैन से लौटने के बाद बदला हुआ ताला देख निशांत भाटी को संदेह हुआ और अंदर जाने पर चोरी का खुलासा हुआ। शिकायत मिलते ही कलमना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें रात 1 से 1.30 बजे के बीच 2 संदिग्ध नजर आए।

गुप्त सूचना व जांच के आधार पर पुलिस ने गौरव और देवेंद्र को गिरफ्तार कर उनसे 2.50 लाख रुपये का पूरा माल बरामद कर लिया। पूछताछ में गौरव ने बताया कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए पैसों की कमी पड़ रही थी। इसलिए वह चौर बन गया। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। फरार वेदप्रकाश उर्फ छोटू की तलाश जारी थी।