बिजली चोरी करने वाले की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में दरगाह परिसर में बिजली चोरी का खुलासा, 8 लोगों पर केस दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर के फाजल कॉलोनी दरगाह परिसर में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने वाले आठ लोगों के खिलाफ महावितरण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शफीउल्ला हुसैनी, प्रमोद यादव

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर की फाजल कॉलोनी स्थित कासंबरी दरगाह परिसर का मामला।

  • बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ छावनी पुलिस थाने में केस दर्ज।

  • महावितरण के अनुसार, 10,785 यूनिट बिजली का अवैध इस्तेमाल किया गया।

  • बिजली चोरी से 1,46,930 के नुकसान का आकलन।

Mahavitran Power Theft Case: छत्रपति संभाजीनगर जिले में  फाजल कॉलोनी के कासंबरी दरगाह परिसर में बिजली चोरी के मामले में आठ लोगों के खिलाफ छावनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

महावितरण के अधिकारियों की जांच में मीटर से छेड़छाड़ और बिजली की लाइन पर अवैध जोड़ लगाकर बिजली का उपयोग करने का मामला सामने आया। इस चोरी से महावितरण को 1 लाख 46 हजार 930 रुपये का नुकसान हुआ है।

महावितरण के पड़ेगांव शाखा के सहायक अभियंता प्रदीप निकम और उनकी टीम ने गट क्रमांक 97 में जांच की। इस दौरान संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा बिजली मीटर में छेड़छाड़ करने और निम्नदाब विद्युत लाइन से अवैध रूप से बिजली लेने की बात सामने आई।

भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत

जांच में जमील कुरेशी मोहम्मद कुरेशी, परवीन फिरोज खान, चिश्ती वाजेद हुसैन खान, गफ्फार नवाब पटेल, शेख जफर अब्दुल समद, महर खान फाजलुद्दीन खान, सय्यद वसीम सलीम और सय्यद अय्यूब सय्यद पटेल द्वारा कुल 10 हजार 785 यूनिट बिजली चोरी किए जाने का आरोप है।

महावितरण की शिकायत पर आठों आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत छावनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महावितरण की संयुक्त टीम जांच कर रही अवैध कनेक्शन नेटवर्क

छत्रपति संभाजीनगर महावितरण के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की अवैध बिजली चोरी के खिलाफ अभियान को आने वाले दिनों में और अधिक कड़ा किया जाएगा ताकि शहर में बिजली की अवैध खपत पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

निगम की ऐसी सख्त कार्रवाइयों से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है और वैध उपभोक्ताओं ने भी इस कदम की सराहना की है।

पुलिस और महावितरण की संयुक्त टीम अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कनेक्शन नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कुछ और नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

CJP प्रोटेस्ट पर रोक लगाने से SC का इनकार, 26-27 अक्टूबर को सुनवाई, बोले- समझदारी से काम लें

MLC चुनाव में आरपार की जंग: एक दूसरे को औकात दिखाएंगे अनंत सिंह और नीरज, इसलिए बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की साजिश, राहुल पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

अक्टूबर में होगा संसद का विशेष सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव