संभाजीनगर नारलीबाग विवाद   सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

दोस्ती में बीच-बचाव पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर के नारलीबाग में 2 भाइयों समेत 3 का फोड़ा सिर, 8 पर FIR

Chhatarapati Sambhajiangar Naralibag Crime: छत्रपति संभाजीनगर के नारलीबाग में विवाद शांत कराने पहुंचे दो भाइयों और दोस्त पर युवकों ने लोहे के कड़े, रॉड और ईंट से हमला किया। तीन घायल, आठ पर केस दर्ज।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर के नारलीबाग क्षेत्र में सोमवार मध्यरात्रि हमला।

  • दोस्तों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे दो सगे भाइयों और उनके दोस्त को पीटा।

  • लोहे के कड़े, रॉड और ईंट के टुकड़ों से किया गया हमला।

  • तीनों के सिर में चोटें आईं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

Narlibag Assault Case Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर के नारलीबाग में दोस्तों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे दो सगे भाइयों और उनके दोस्त पर आठ युवकों ने हमला कर दिया। लोहे के कड़े, रॉड और ईंट के टुकड़ों से किए गए हमले में तीनों घायल हो गए। शिकायतकर्ता का मोबाइल और 13 हजार रुपये नकदी गायब होने की भी शिकायत है।

दोस्ती में बीच-बचाव पड़ा महंगा

छत्रपति संभाजीनगर, दोस्तों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश करना दो सगे भाइयों और उनके एक दोस्त को भारी पड़ गया। नारलीबाग क्षेत्र में सोमवार की मध्यरात्रि युवकों के एक समूह ने तीनों पर लोहे के कड़े, रॉड और ईंट के टुकड़ों से हमला कर दिया। हमले में तीनों के सिर में चोटें आईं। घटना के दौरान छीनाझपटी में शिकायतकर्ता का मोबाइल और 13 हजार रुपये नकदी भी गायब हो गई। इस मामले में सिटी चौक पुलिस थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विवाद शांत कराने पहुंचे थे भाई

पुलिस के अनुसार, अभिषेक घुंगासे (26, नारलीबाग) ने शिकायत दर्ज कराई है कि घटना की रात वह अपने भाई अर्जुन के साथ युवराज गवली के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान छत से झगड़े की आवाज सुनाई दी। दोनों भाई ऊपर पहुंचे तो वहां इलाके के कुछ युवकों के बीच विवाद चल रहा था।

अभिषेक ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि इससे नाराज होकर त्रिशूल और तुषार कुंजाले ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसी दौरान हाथ में पहने लोहे के कड़े से अभिषेक के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। भाई को बचाने पहुंचे अर्जुन के सिर पर भी लोहे के कड़े से हमला किया गया।

साथियों को बुलाकर किया हमला

दोनों भाई नीचे आए तो आरोप है कि त्रिशूल और तुषार ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में शैलेश उर्फ बाल पठाडे, गणेश लहरे, राम उर्फ खली और उनके तीन अन्य साथी मौके पर पहुंच गए।

शिकायत के मुताबिक, त्रिशूल ने अभिषेक की ओर इशारा किया, जिसके बाद पूरे समूह ने दोनों भाइयों पर लोहे की रॉड और ईंट के टुकड़ों से हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे मुकेश नाड़े के सिर पर भी शैलेश और तुषार ने ईंट के टुकड़े से वार किया।

आठ आरोपियों पर मामला दर्ज

हमले में अभिषेक, अर्जुन और मुकेश घायल हो गए। आरोपियों ने तीनों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। उपचार कराने के बाद अभिषेक ने सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्रिशूल, तुषार कुंजाले, शैलेश उर्फ बाल पठाडे, गणेश लहरे, राम उर्फ खली और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच सहायक फौजदार सुधाकर मिसाल कर रहे हैं।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड