वैजापुर रोहित पठारे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत 16 अरेस्ट, 1 नाबालिग भी हिरासत में

Vaijapur Rohit Pathare Murder: वैजापुर रोहित पठारे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग हिरासत में, वंचित बहुजन आघाड़ी ने पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा मांगी।
Chhatrapati Sambhajinagar Vaijapur Murder 16 Arrested
छत्रपति संभाजीनगर वैजापुर हत्याकांड 16 गिरफ्तार सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वैजापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान रोहित पठारे की हत्या का मामला।

  • पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को भी हिरासत में लिया गया।

  • सोमवार को छह और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।

  • वंचित बहुजन आघाड़ी ने पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा मांगी।

Chhatrapati Sambhajinagar Vaijapur Murder 16 Arrested: वैजापुर में गणेशोत्सव विसर्जन जुलूस के दौरान हुए रोहित पठारे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को भी हिरासत में लिया गया है। दूसरी ओर, वंचित बहुजन आघाड़ी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की।

वैजापुर हत्याकांड में 16 आरोपी सलाखों के पीछे

छत्रपति संभाजीनगर, वैजापुर में गणेशोत्सव विसर्जन जुलूस के दौरान दो गणेश मंडलों के बीच हुए विवाद में रोहित पठारे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को भी हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सोमवार को छह और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

छह और आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अविनाश उर्फ अनिकेत होंड, ज्ञानेश्वर वडालकर, प्रतीक सालुंके, रोहित आहेर, संकेत आहेर और तुषार आहेर शामिल हैं। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो मंडलों के बीच विवाद के बाद झड़प हुई थी। इस दौरान घायल हुए रोहित पठारे की मौत हो गई थी।

Chhatrapati Sambhajinagar Vaijapur Murder 16 Arrested
Mumbai Local Train Update: चेन पुलिंग और आग से बिगड़ा ट्रेनों का टाइम-टेबल, हजारों यात्री परेशान

पांच पुलिस टीमों ने की तलाश

पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराजिता अग्निहोत्री की निगरानी में ग्रामीण अपराध शाखा और वैजापुर पुलिस थाने की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई थीं। पुलिस ने गोपनीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच तेज की। इसी दौरान अन्य जिलों में छिपे आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की गई।

इस कार्रवाई में वैजापुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी भागवत फुंदे, परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक एवं वैजापुर थाने के प्रभारी अधिकारी विनय सोनवणे, पीआई विजयसिंह, सत्यजीत ताईतवाले और वैभव रणखांब सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

वंचित बहुजन आघाड़ी ने परिवार से की मुलाकात

इस बीच वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने रोहित पठारे की मां, पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को बताया कि मामला एड. प्रकाश आंबेडकर तक पहुंच चुका है और पार्टी उनके साथ खड़ी है। साथ ही मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।

Chhatrapati Sambhajinagar Vaijapur Murder 16 Arrested
नौकरी से निकाला तो कंपनी में लगा दी आग! छत्रपति संभाजीनगर में शराब पीकर आने पर हुई थी छुट्टी; CCTV से खुला राज

परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। वंचित बहुजन आघाड़ी के ग्रामीण पश्चिम जिलाध्यक्ष रूपचंद गाडेकर ने बताया कि जांच अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक भागवत फुंदे ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात नहीं की। इसके बाद पीआई सत्यजीत ताईतवाले को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई।

गाडेकर ने कहा कि पार्टी अब ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेगी। इस दौरान सतीश गायकवाड़, सखाराम शिनगारे, अंकुश पठारे और अंजन सालये सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।