छत्रपति संभाजीनगर में संपत्ति कर बकायेदारों पर मनपा का शिकंजा, (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

संपत्ति कर नहीं भरने वालों की 14 संपत्तियां सील; छत्रपति संभाजीनगर मनपा के खजाने में 50.20 लाख रूपएं

Property Tax Recovery: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए 14 संपत्तियां सील कीं। अभियान में एक दिन में 50.20 लाख रुपये कर वसूला गया।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Action: संपत्ति कर की बड़ी बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ मनपा ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में शहर की 14 संपत्तियों को सील किया गया।

कार्रवाई के दौरान कई संपत्ति मालिकों ने बकाया कर जमा कर दिया। इससे मनपा के खजाने में एक ही दिन में 50.20 लाख रुपये जमा हुए। मनपा ने अब बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को विशेष कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

बड़े बकायेदार निशाने पर

मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले और उपायुक्त विकास नवाले के मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों की टीमों ने यह कार्रवाई की। अलग-अलग क्षेत्रों में बकाया संपत्ति कर वाली संपत्तियों की जांच कर सील लगाने की कार्रवाई की गई।

अलग-अलग क्षेत्रों में बकायेदारों पर कार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर मनपा के विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। क्षेत्र क्रमांक एक में एक संपत्ति को सील किया गया, जबकि दो संपत्ति मालिकों ने बकाया कर की राशि जमा कराते हुए मनपा को 2.59 लाख रुपये का भुगतान किया।

क्षेत्र क्रमांक दो में दो संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, क्षेत्र क्रमांक चार में चार संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक पांच और छह में एक-एक संपत्ति पर कार्रवाई की गई। इन दोनों क्षेत्रों में बकाया कर के रूप में 1.50-1.50 लाख रुपये जमा हुए। मनपा की कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

12.48 लाख रुपये एक साथ जमा

क्षेत्र सात में एक संपत्ति सील की गई। कार्रवाई के दौरान चार संपत्ति मालिकों ने 12.48 लाख रुपये का बकाया कर जमा किया। क्षेत्र आठ में चार संपत्तियां सील की गईं और एक संपत्ति मालिक से 2.50 लाख रुपये वसूले गए।

कर जमा करें, कार्रवाई से बचें

मनपा ने बकायेदारों से तत्काल संपत्ति कर जमा करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया नहीं चुकाने पर संपत्ति सील करने और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों से अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए समय पर बकाया कर जमा करने का आह्वान किया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब