

Assistant Officer 10 Posts Apply Online: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने Assistant Officer (Secretarial)-E0 Grade के 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
RCFL की ओर से जारी 10 रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 6, SC के 1, OBC-NCL के 2 और EWS वर्ग का 1 पद शामिल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्षीय नियमित और फुल-टाइम ग्रेजुएशन होना चाहिए।
इसके साथ दो वर्षीय नियमित फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएशन तथा संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद संबंधित क्षेत्र में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 से 1,20,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करते समय सामान्य, OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, महिला, विभागीय उम्मीदवारों और पूर्व-सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर RCFL की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।