किताबें पढते छात्र (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

पढ़ने की नई पहल: छत्रपति संभाजीनगर के 7 मनपा स्कूलों में एक घंटा पठन अभियान, 210 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

One Hour Reading Campaign: छत्रपति संभाजीनगर के 7 मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों में पठन की आदत विकसित करने के लिए एक घंटा पठन अभियान शुरू हुआ। गुरुवार को 210 सातवीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar 210 Students In Reading Campaign: विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने और नियमित पठन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के सात स्कूलों में ‘एक घंटा पठन’ अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे नागरी लोक कल्याण अभियान के अंतर्गत मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर इस पहल की शुरुआत की गई है। गुरुवार को सातों स्कूलों के 210 कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने एक घंटे के पठन सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर दिन अलग कक्षा के लिए पठन सत्र

सिडको एन-7, नारेगांव, मुकुंदवाड़ी, हर्सूल, इंदिरानगर-बायजीपुरा, अशोकनगर और बनेवाड़ी स्थित मनपा स्कूलों में कक्षा के अनुसार पठन का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को दूसरी और तीसरी, मंगलवार को चौथी और पांचवीं, बुधवार को छठी, गुरुवार को सातवीं, शुक्रवार को आठवीं तथा शनिवार को नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक घंटे का पठन सत्र होता है।

पढ़ने के बाद संवाद

छत्रपति संभाजीनगर में इस ‘एक घंटा पठन’ अभियान के दौरान विद्यार्थी स्कूल के पुस्तकालय में अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें, ग्रंथ, पत्रिकाएं, समाचार पत्र और पाठ्यपुस्तकें पढ़ते हैं। एक घंटे के पठन सत्र के बाद 15 मिनट का संवाद सत्र आयोजित किया जाता है। इस दौरान शिक्षक और प्रधानाचार्य विद्यार्थियों से उनके द्वारा पढ़ी गई सामग्री, उसके मुख्य विषय और महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हैं।

विद्यार्थियों को अपनी समझ और विचार व्यक्त करने का अवसर भी दिया जाता है। इस गतिविधि से बच्चों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित होने के साथ उनकी समझ, भाषा कौशल, विचार शक्ति और विषयों को देखने का दृष्टिकोण बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान का संचालन

आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील और उपायुक्त एवं शिक्षा विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले ने ‘एक घंटा पठन’ अभियान की रूपरेखा तैयार की।

अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मनपा स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक सक्रिय रूप से जुटे हैं। प्रधानाचार्य संतोष तपकिरे, संपत ईधाते, जगन्नाथ सपकाल, तिलोत्तमा मापारी, अशोक उदावंत, प्रवीण नरवाडे और मनोज अग्रवाल सहित शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को नियमित पठन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO