मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में सूखे को लेकर कांग्रेस ने मंत्री बावनकुले को सौपा ज्ञापन, किसानों के लिए 17 मांगें रखीं

Chhatrapati Sambhajinagar Drought Relief: छत्रपति संभाजीनगर में सूखा प्रभावित किसानों और मजदूरों के लिए जिला कांग्रेस ने 17 सूत्रीय मांगें रखीं। किसानों को 1 लाख और मजदूरों को 25 हजार की मदद मांगी।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Drought Congress 17 Demands Relief: छत्रपति संभाजीनगर जिले में सूखे की स्थिति से प्रभावित किसानों और खेतिहर मजदूरों को तत्काल राहत देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने राज्य सरकार के सामने 17 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन रखा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण पाटील डोणगावकर तथा काँग्रेस शहराध्यक्ष एड. सय्यद अक्रम के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर दौरे पर आए राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने किसानों को प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये तथा खेतिहर मजदूरों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ फसल, पानी, पशुधन, रोजगार और शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन में छत्रपति संभाजीनगर जिले की सभी तहसीलों में सूखे से प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

सोयाबीन और कपास के लिए विशेष सहायता

कांग्रेस ने कहा कि खरीफ फसलों को हुए नुकसान के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। ऐसे में सरकारी सहायता में देरी होने पर किसानों और ग्रामीण मजदूर परिवारों के सामने और गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

कांग्रेस ने सोयाबीन उत्पादक किसानों को 58 हजार रुपये तथा कपास उत्पादकों को 52 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के अनुसार फसल बीमा योजना का लाभ देने की मांग की है। इसके अलावा फलबाग, केला, गन्ना और धान जैसी फसलों को हुए नुकसान के लिए भी अलग से आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

ज्ञापन में किसानों के कृषि ऋण माफ करने तथा कृषि पंपों के बिजली बिल माफ करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के बिजली कनेक्शन नहीं काटने और बिजली आपूर्ति बाधित नहीं करने की मांग भी की गई है।

गांवों में पानी और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था

सूखा प्रभावित गांवों में पीने के पानी के लिए तत्काल टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। टैंकरों को मंजूरी देने का अधिकार तहसीलदारों को देने का सुझाव भी कांग्रेस ने दिया। पशुधन के लिए आर्थिक सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराने तथा पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की गई।

कांग्रेस ने किसान और खेतिहर मजदूर परिवारों को प्रति परिवार 25 किलो अनाज नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मांग भी की है। फल बाग लगाने वाले किसानों के खेतों तक टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया।

रोजगार के साथ विद्यार्थियों को भी राहत

ज्ञापन में रोजगार गारंटी योजना के नियमों में आवश्यक शिथिलता देकर काम मांगने वाले ग्रामीणों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। सूखा प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस और छात्रावास शुल्क माफ करने का मुद्दा भी उठाया गया।

जलसंधारण के कार्य तत्काल शुरू करने तथा इसके लिए विशेष निधि उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों और खेतिहर मजदूरों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं की लंबित किस्तें तथा अनुदान तत्काल वितरित करने का आग्रह भी किया गया।

दीपावली से पहले सहायता देने की मांग

कांग्रेस ने सूखा राहत के लिए आवश्यक पूरी निधि विभागीय आयुक्त और जिलाधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही नुकसानग्रस्त किसानों और खेतिहर मजदूरों के बैंक खातों में सहायता राशि दीपावली से पहले जमा कराने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण पाटील डोणगावकर, सांसद डॉ. कल्याणराव काले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. सय्यद अक्रम, डॉ. अमोल सवंद, अनिल पटेल, विलास औताडे, प्रकाश मुगदिया, युसूफ शेख, डॉ. सरताज पठाण, संदीप ढाकणे, महिला शहराध्यक्ष दीपाली मिसाल, निमेश पटेल, अतिश पितले, गणेश जाधव, सुभाष जाधव, शेखर देशमुख, इकबालसिंग गिल, किशोर दसपुते और साहेबराव बनकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई